BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: बकरीद : टोटल सबमिशन का त्योहार
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Edit/Op-Ed > बकरीद : टोटल सबमिशन का त्योहार
Edit/Op-Edबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

बकरीद : टोटल सबमिशन का त्योहार

Afroz Alam Sahil 
Afroz Alam Sahil  Published July 31, 2020 45 Views
Share
2 Min Read
SHARE

कहते हैं इंसान मौत के बाद अपनी संतान में जीवित रहना चाहता है. संतान न हो तो जीवन को निरुद्देश्य व अर्थहीन समझा जाता है. ज़िन्दगी बंजर ज़मीन की तरह हो जाती है. संतान के रहने पर इंसान उसके लिए त्याग करता है. उसकी प्रतिष्ठा संतान की प्रतिष्ठा और गरिमा के साथ संयुक्त हो जाती है. उसकी ख्वाहिशें और अरमान भी संतान के रूप में ढल जाते हैं. यह भी कहा जाता है कि संतान प्रेम दरअसल स्वप्रेम ही है.

संतान प्रेम एक प्रकार से हासिल-ए-ज़िन्दगी होता है. और जब बात उसी संतान को फ़र्ज़ की क़ुर्बानगाह तक ले जाने की हो तो इसका अर्थ यह हुआ कि संतान प्रेम से ऊपर कोई ऐसा प्रेम और फ़र्ज़ है, जो टोटल सबमिशन का मुतालबा करता है और वह प्रेम व फर्ज है ‘ख़ुदा से प्रेम’…

ख़ुदा से इसी प्रेम और फ़र्ज़ की याद में हम हर वर्ष ‘बकरीद’ त्योहार मनाते हैं. जिसे हम ईदें क़ुर्बां या ‘ईदुल अज्हा’ भी कहते हैं. इस दिन विश्व के तमाम मुसलमान अल्लाह की राह में क़ुर्बानी देते हैं.

दरअसल, क़ुर्बानी दो बुज़ुर्ग पैग़म्बरों की याद में की जाती है. ये दो पैग़म्बर हजरत इब्राहीम व इस्माईल हैं, जो आपस में बाप-बेटे थे. इब्राहीम ने सपना देखा कि वह अपने इकलौते बेटे ‘इस्माईल’ को खुदा को ख़ुश करने के लिए ज़बह कर रहे हैं. इब्राहीम ने इसे ख़ुदा का आदेश समझा, फिर बेटे की अनुमति चाही. बेटे ने मन की गहराई से इजाज़त दे दी.

दोनों घर से बाहर निकले. क़रीब था कि इब्राहीम बेटे के गले पर छुरी चला देते, लेकिन बाप बेटे की इस फ़िदाकारी को देखकर ख़ुदा की रहमत जोश में आई, उस ने बेटे के बजाए मेंढा ज़बह करने का आदेश दिया. ईद क़ुर्बा की यह क़ुर्बानी इसी की याद में की जाती है. यह क़ुर्बानी इस भावना का प्रतीक है कि आज हम जानवर की क़ुर्बानी कर रहे हैं, कल यदि ज़रूरत पड़ी तो ख़ुदा की ख़ुशी के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दे देंगे.

TAGGED:BakridEid Al AdhaEid-ul-Azhaबकरीद
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Edit/Op-EdI WitnessYoung Indian

The Istanbul’s Drums and Bettiah’s Silence: A Living Tradition, a Fading Voice

March 19, 2026
Edit/Op-EdIndiaWorld

The Ally We Deserted: How India Turned Its Back on Iran

March 5, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?