BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: सन् 2020 तक गरीबी नहीं गरीबों को मिटाना चाहती है सरकार
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > सन् 2020 तक गरीबी नहीं गरीबों को मिटाना चाहती है सरकार
IndiaLatest NewsLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

सन् 2020 तक गरीबी नहीं गरीबों को मिटाना चाहती है सरकार

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published December 7, 2012 21 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Fehmina Hussain for BeyondHeadlines

हमारी सरकार सन् 2020 तक इस देश से गरीबी का खात्मा करना चाहती है, लेकिन यह विडंबना ही है कि हमारे देश के योजना आयोग के पास गरीबी का कोई भरोसेमंद आंकड़ा नहीं है.

इस तथ्य का खुलासा संसद की एक एक स्थाई समिति ने किया. संसद की एक स्थायी समिति ने योजना आयोग के रवैये पर असंतोष प्रकट करते हुए कहा है कि देश में कितने लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं, इस बारे में योजना आयोग के पास भरोसेमंद आंकड़ें नहीं हैं. समिति ने आयोग से उस घोषणा के बारे में भी सवाल किया है कि जिसमें उसने 2020 तक गरीबी मिटाने का दावा किया था.

इससे बड़ा मज़ाक औऱ क्या हो सकता है कि इतने महत्वपूर्ण सवाल पर आयोग ने गोलमोल जवाब देकर अपनी घोषणा से पल्ला झाड़ने की कोशिश की. साथ ही आयोग यह भी बताने में नाकाम रहा कि इस देश में कितने लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं.

हालांकि पिछले महीनों योजना आयोग की ओर से जारी पिछले पांच साल के तुलनात्मक आंकड़ें कहते हैं कि 2004-05 से लेकर 2009-10 के दौरान देश में गरीबी 7 फीसदी घटी है और गरीबी रेखा अब 32 रुपये प्रतिदिन से घटकर 28 रुपए 65 पैसे प्रतिदिन हो गई है. योजना आयोग के साल 2009-2010 के गरीबी आंकड़े कहते हैं कि पिछले पांच साल के दौरान देश में गरीबी 37.2 फीसदी से घटकर 29.8 फीसदी पर आ गई है.

यानी अब शहर में 28 रुपए 65 पैसे प्रतिदिन और गांवों में 22 रुपये 42 पैसे खर्च करने वाले को गरीब नहीं कहा जा सकता. नए फार्मूले के अनुसार शहरों में महीने में 859 रुपए 60 पैसे और ग्रामीण क्षेत्रों में 672 रुपए 80 पैसे से अधिक खर्च करने वाला व्यक्ति गरीब नहीं है.

लेकिन विश्लेषकों की मानें तो योजना आयोग की ओर से निर्धारित किए गए ये आंकड़े भ्रामक हैं और ऐसा लगता है कि आयोग का मक़सद ग़रीबों की संख्या को घटाना है ताकि कम लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का फ़ायदा देना पड़े.

भारत में ग़रीबों की संख्या पर विभिन्न अनुमान हैं. आधिकारिक आंकड़ों की मानें, तो भारत की 37 प्रतिशत आबादी ग़रीबी रेखा के नीचे है. जबकि एक दूसरे अनुमान के मुताबिक़ ये आंकड़ा 77 प्रतिशत हो सकता है.

दूसरी तरफ साल 2011 मई में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में भी यह तथ्य सामने आया था कि ग़रीबी से लड़ने के लिए भारत सरकार के प्रयास पर्याप्त साबित नहीं हो पा रहे हैं.

यही नहीं, हाल ही में जारी हुए अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार 81 सबसे भूखे देशों में भारत का 15वां स्थान है. कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत कुपोषित है? देश में कितने बच्चे कम वजन के हैं और पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर कितनी है? इन तीनों सवालों में पाकिस्तान, नेपाल, युगांडा जैसे देश भारत से अच्छी स्थिति में हैं.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaYoung Indian

From Classrooms to Suspicion: Why Bihar’s Muslim Children Face Fear on the Road to Education

July 13, 2026
Latest NewsWorld

The Poor Man’s Power: What Khamenei’s Death Says About Wealth, War, and Who Really Answers to Anyone

July 5, 2026
ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?