BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: लूट की दास्तान —2…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > लूट की दास्तान —2…
IndiaLatest NewsLead

लूट की दास्तान —2…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published May 11, 2013 12 Views
Share
4 Min Read
SHARE

लूट की दास्तान —1…

अखिलेश दास गुप्ता व अलका दास गुप्ता पर बेशुमार आरोप हैं. आरोपों के मुताबिक इन्होंने इंडियन मर्केंटाइल कोआपरेटिव बैंक के जरिये करीब 10 हजार करोड़ की मनीलांड्रिंग भी की है, जिसकी जांच ईडी करे तो पूरी सच्चाई सामने आयेगी.

रिजर्व बैंक आफ इण्डिया तक ने अपनी रिपोर्ट में साफ-साफ कहा है कि बैंक में फर्जी तरीके से दिल्ली, लुधियाना, जालंधर समेत कई शहरों में 50 हजार से ऊपर के आपेन पे आर्डर भी दिये, जो बेहद संदेहास्पद थे क्योंकि यह नगद थे.

मर्केंटाइल बैंक ने एचडीएफसी बैंक में अपने खाते के जरिए बैंक ड्राफ्ट फर्जी पार्टियों के नाम जारी किये हैं बैंक तो इतना घोटालेबाज निकला कि अरबों की फर्जी बैंक गारंटी तक जारी की थी घोटाला यही नहीं था राष्ट्रपति के पक्ष तक में फर्जी बैंक गारंटी एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत जारी की गयी थी. जिसमें अखिलेश दास गुप्ता व उनकी पत्नी अलका दास गुप्ता की भूमिका बेहद संदिग्ध है.

Dr.-Akhilesh-Das-Gupta

रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी भी इस पूरे घोटाले में बराबर के साझेदार हो सकते हैं क्योंकि जब 17 जून 2009 को मर्केंटाइल बैंक का बोर्ड भंग हो चुका था और आरबीआई ने प्रशासक की जिम्मेदारी रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी को सौंप दी थी. साथ ही यह भी कहा था कि बैंक किसी प्रकार का ऋण नहीं देगा लेकिन इसके बावजूद खुद बैंक ने 2007 से 31 मार्च 2011 के बीच 24 करोड़ 11 लाख का ऋण अखिलेश दास की फर्मों को दिया जाना कबूला है, जो 21 जनवरी 2009 के आरबीआई के पत्र में दिए दिशा निर्देशों का खुला उल्लंघन बैंक ने 56 करोड़ 63 लाख 62 हजार के असुरक्षित ऋण तक दिए.

मई 2012 में इंडियन मर्केंटाइल बैंक में हुई इस महालूट के जिम्मेदार अखिलेश दास गुप्ता व उनकी पत्नी अलका दास गुप्ता के खिलाफ मनोज कुमार जैन नाम के शख्स ने राष्ट्रपति तक से शिकायत की जिसके जवाब में राष्ट्रपति सचिवालय से कार्यवाई के लिए एक पत्र मुख्य सचिव कार्यालय में आया. जिस पर मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव लोक शिकायत को मामला कार्यवाही के लिए स्थानान्तरित कर दिया.

महालूट की शिकायत सीबीआई तक से की गई जिस पर सीबीआई ने मामला मुख्य सतर्कता अधिकारी आरबीआई को अग्रसारित कर दिया. सूत्रों की माने तो घोटाले की जांच नई दिल्ली स्थित सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) भी कर रही है.

31.3.2007 की आरबीआई की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर 5.6.2009 में सीजेएम लखनऊ के यहां आपराधिक केस फाइल किया गया, जिसके बाद 1.12.2009 को यह गम्भीर प्रकरण सीजेएम कस्टम के यहां हस्तांतरित हो गया. जहां 2011 में यह मामला आरबीआई की लापरवाही से सीजेएम ने खारिज कर दिया. नतीजतन 3.11.2011 को यह मामला हाईकोर्ट में गया और तब से लम्बित है. इस सनसनी खेज प्रकरण से एक बात तो साफ हो गई है. इण्डियन मर्केंटाइल कोआपरेटिव बैंक में चेयरमैन रहे अखिलेश दास गुप्ता व उनकी पत्नी अलका दास गुप्ता ने एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत फर्जी खातों और बेनामी लेनदेन के जरिये महालूट को अंजाम दिया है.

                                                                    —लूट की दास्तान आगे भी जारी रहेगी…

TAGGED:akhilesh das guptastory of robberyलूट की दास्तान
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?