BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: राजनीतिक दलों के ऑफिस का किराया मात्र 1320 रूपये
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Exclusive > राजनीतिक दलों के ऑफिस का किराया मात्र 1320 रूपये
ExclusiveLatest NewsLead

राजनीतिक दलों के ऑफिस का किराया मात्र 1320 रूपये

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published June 4, 2013 10 Views
Share
5 Min Read
SHARE

Afroz Alam Sahil for BeyondHeadlines

लुटयंस दिल्ली में प्रॉपर्टी की कीमत इतनी अधिक है कि बड़े कारोबारी भी यहां घर किराए पर लेने से पहले कई बार सोचते हैं. लेकिन यहां की बेशकीमती संपत्तियां राजनीतिक दलों को कौड़ियों के भाव में उपलब्ध हैं. यही नहीं सरकार देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों को टैक्स में भी छूट देती है. बावजूद इसके राजनीतिक पार्टियां अब तक खुद को जनता के प्रति जबावदेह बताने से कतराती रहीं थी. लेकिन अब केंद्रीय सूचना आयोग ने राजनीतिक दलों को अपनी आमदनी और खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक करने के आदेश दिया है.

इन राजनीतिक दलों को सरकार की ओर से मिलने वाली रियायत आपको चौंका सकती है. उदाहरण के तौर पर दिल्ली के डॉ. बी.डी. मार्ग शायद ही आपको कोई घर किराये पर मिल सके. और अगर किराये पर मिले भी तो उसके किराये का अंदाज़ा आप खुद लगा सकते हैं, लेकिन 10, डॉ. बी.डी. मार्ग जहां नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का शानदार ऑफिस है, उसका मासिक किराया मात्र 1320 रूपये हैं. शायद ही दिल्ली में इतने सस्ते में आपको एक कमरा भी कहीं किराये पर मिल सके.

Photo Courtesy: hindustantimes.com

यही नहीं, 4, जी.आर.जी. रोड जो बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने किराये पर लिया है, उसका भी किराया मात्र 1320 रूपये ही है. (वैसे इसी रोड पर मायावती तीन और बंग्ले भी हैं, जिनका नम्बर 12, 14, 16 है.) इसके अलावा 8, तीन मूर्ति लेन जहां सीपीआई (एम) के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात रहते हैं, उसका मासिक किराया मात्र 1550 रूपये है. इसके साथ ही एबी-4, पुराना किला रोड पर सीपीआई के दफ्तर का किराया भी 1550 रूपये है.

अब बात करे सत्तारूढ़ पार्टी की बात करें तो कांग्रेस पार्टी अपने दफ्तर 24 अकबर रोड का किराया मात्र 42,817 रुपये देती है. इसके अलावा इसके पास 3 और दफ्तर हैं. 26 अकबर रोड का किराया मात्र 3015 रुपये है. इसके अलावा 5 रायसीना रोड का किराया 34,189 रूपये और CII/109, चाणक्यपूरी का किराया मात्र 8078 रूपये है.

विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी भी सस्ते किराये पर ही अपना काम चला रहा है. भारतीय जनता पार्टी अपने दफ्तर 11 अशोक रोड का किराया मात्र 66,896 रुपये ही देती है. इसके अलावा इसका दिल्ली प्रदेश का ऑफिस जो 14, पंडित पंत मार्ग पर है, जिसका किराया मात्र 15077 रूपये है. 18 कॉपरनिकस मार्ग पर समाजवादी पार्टी का दफ्तर है और इस दफ्तर का किराया सिर्फ 12138 रूपये है.

यही नहीं, कांग्रेस को सरकार की ओर से दो प्लॉट अलॉट किए गए हैं जिसका इस समय मार्केट प्राइस 1036.41 करोड़ रूपये की है. भारतीय जनता पार्टी को भी दो प्लॉट अलॉट किए गए हैं जिसका इस समय मार्केट प्राइस 557.23 करोड़ रूपये की है.

इसके अलावा सीपीआई (एम) को जो प्लॉट अलॉट की गई है उसका इस समय मार्केट प्राइस 240.94 करोड़ रूपये आंकी गई है. सीपीआई को 78.41 करोड़, राष्ट्रीय जनता दल को 122.92 करोड़, समाजवादी पार्टी को 261.36 करोड़, जदयू को 129.12 करोड़, AIADMK को 65.08 करोड़ औऱ AITC को 64.56 करोड़ का प्लॉट किया गया है. इस प्रकार अगर हिसाब लगाए तो कुल 2556.02 करोड़ की सम्पत्ति इन 9 राजनीतिक दलों को दे दिया गया है.

उपरोक्त जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल और एसोसियशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म के नेशनल कोऑर्डिनेटर अनिल बैरवाल को आरटीआई के माध्यम से मिली है.  इन जानकारियों को ही सबूत के तौर पर पेश कर सुभाष अग्रवाल और अनिल बैरवाल ने राजनीतिक दलों को आरटीआई के अंतर्गत लाने की मांग की थी.

सोमवार को सूचना आयोग ने अहम फैसला सुनाते हुए राजनीतिक दलों को जन सूचना अधिकारी नियुक्त करने और मांगने जाने पर चार सप्ताह के भीतर वांछित जानकारी उपलब्ध करवाने का आदेश दिया है. अब तक राजनीतिक पार्टियां अपने खर्च और आमदनी का ब्यौरा देने से बचती रहीं थी. अब सवाल यह है कि क्या राजनीतिक पार्टियां जनता को सही जानकारी उपलब्ध करवाएंगी या अभी भी राजनीतिक दल पर्दे के पीछे से ही अपना खेल खेलते रहेंगे?

TAGGED:political parties office rentpolitical parties Office rent only 1320 rupeespolitical party funding
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

EnvironmentLatest NewsLead

Türkiye to Set Global Waste Reduction Target at COP31, Push for Action Through Climate Diplomacy

November 1, 2026
HistoryLatest NewsLead

Turkish History Congress Opens in Ankara, Urges Scholars to Keep Historical Research Free from Political Agendas

November 1, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Ambedkar’s Warning Still Matters: Can India Protect Its Constitutional Democracy?

October 23, 2026
IndiaLeadWorld

Islamic publishers adopt Istanbul roadmap for global cooperation

September 28, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?