BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: अरविंद केजरीवाल फिर बन सकते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > अरविंद केजरीवाल फिर बन सकते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री!
IndiaLead

अरविंद केजरीवाल फिर बन सकते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री!

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published May 17, 2014 10 Views
Share
2 Min Read
SHARE

Avdhesh Kumar for BeyondHeadlines

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. मतगणना के बाद राजधानी के सियासी गलियारों में इस बात की अटकलें तेज़ हो गई है कि लोकसभा में करारी हार के बाद कांग्रेस एक रणनीति के तहत केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की फिराक में है.

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत को देखते हुए कांग्रेसियों को भय है कि यदि दिल्ली में मध्यावधि चुनाव हुआ तो यहां भी भगवा पूरी तरह से छा जायेगा और केंद्र के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी की राज्य सरकार पर भी उसका कब्जा हो जायेगा. ऐसे में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार एक बार फिर से आम आदमी पार्टी को दिल्ली की कुर्सी देने की रणनीति बनाने में जुट गये हैं.

सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव में अपनी स्थिति भांप कर कांग्रेस ने इस रणनीति पर बहुत पहले से काम करना शुरू कर दिया था. शायद इसी रणनीति के तहत कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने जाने से पहले आम आदमी पार्टी को अपने कार्यालय के लिए दिल्ली स्थित साकेत में एक बडा प्लाट आनन-फानन में एलाट कर दिया.

गौरतलब है कि केजरीवाल ने 49 दिन तक दिल्ली में शासन करने के बाद लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर विगत 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उस समय उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर सरकार को जनहित के काम न करने देने का आरोप लगाया था. फिलहाल इस समय दिल्ली में राष्ट्रपति शासन है.

बाद में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भी 400 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे. केजरीवाल स्वयं नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़े, लेकिन बुरी तरह पराजित हुए. लगभग डेढ़ साल पहले पैदा हुई इस पार्टी ने फिलहाल पंजाब से चार सांसद पाने में सफल रही.

TAGGED:Kejriwal may become CM of Delhi againअरविंद केजरीवाल फिर बन सकते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री!
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?