BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: जनता से गद्दारी है, पहाड़ बेचने की तैयारी है!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Lead > जनता से गद्दारी है, पहाड़ बेचने की तैयारी है!
LeadMango Man

जनता से गद्दारी है, पहाड़ बेचने की तैयारी है!

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published August 16, 2014 5 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Indresh Maikhuri for BeyondHeadlines

मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि पहाड़ में ज़मीन खरीदने पर कृषि भूमि का लैंड यूज स्वतः ही बदल जाएगा. इसके पीछे तर्क यह दिया गया है कि ज़मीन का लैंड यूज बदलवाने में महीनों-सालों लग जाते हैं, इसलिए निवेशकों को इससे दिक्क्त होती थी.

पहली बात तो यह कि कौन निवेशक हैं, जो सिर्फ लैंड यूज न बदलवा पाने की वजह से भाग गया? कर्णप्रयाग के पास कालेश्वर में तो वर्षों-वर्षों से प्लाट खाली पड़े हैं पर कोई उद्योग नहीं लगा. भीमताल में सब्सिडी डकार कर यही तथाकथित निवेशक चम्पत हो चुके हैं.

पहाड़ में थोड़ी बहुत तो कृषि भूमि बची है. सरकारी उपेक्षा के चलते पर्वतीय कृषि निरंतर नुक्सान में गयी है. धीरे-धीरे बन्दर, सूअरों, जडाऊ आदि द्वारा फसल नष्ट किये जाने और प्रोत्साहन के अभाव में लोग खेती छोड़ रहे हैं.

होना तो यह चाहिए था कि पर्वतीय कृषि को लाभकारी बनाने के उपाय किये जाते. अनिवार्य चकबंदी, भूमि सुधार जैसे उपाय किये जाते. भूमि यदि किसी को मिलनी चाहिए तो पहाड़ के दलित और अन्य भूमि हीनों को मिलनी चाहिए थी. लेकिन पर्वतीय कृषि की बेहतरी की नीति बनाने के बजाय हरीश रावत एंड कंपनी पहाड़ की रही-सही भूमि को भी कौड़ियों के मोल बड़ी पूंजी और ज़मीन के माफियाओं के हाथ सौंपना चाहती हैं.

उद्योग लगाने की ही मंशा होती तो प्राथमिकता कृषि भूमि का लैंड यूज बदलना नहीं होती, बल्कि कैसे और कौन से उद्योग पहाड़ के अनुकूल होंगी, यह तलाशने की कोशिश की जाती. उसमें पहाड़ के युवाओं के लिए रोज़गार सुनिश्चित करने के लिए नीति बनती.

लेकिन चूंकि मैदानी इलाकों -देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर की ज़मीन तो भू माफियों, बिल्डरों, उद्योगपतियों द्वारा लगभग खाए-पचाए जाने के कगार पर है. इसलिए अपनों को पर्वत पुत्र कहलाने की आकांक्षा रखने वाले हरीश रावत ने इनके निमित्त पहाड़ की ज़मीनें सौंपने का बंदोबस्त किया है. उद्योग लगाने की ही मंशा हो तो उसके लिए कृषि भूमि बेचने का इंतजाम करना कोई अनिवार्य शर्त तो है नहीं, वो बंजर ज़मीन पर भी लग सकते हैं.

तो क्या इसी टाईप के होंगे वो कड़े फैसले, जिनकी बात हरीश रावत ने उपचुनाव जीतने के तुरंत बाद कही थी ?

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Edit/Op-EdIndiaLead

India’s Minorities and the Budget: A Numbers Game or a Test of Political Will?

February 3, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?