BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: मुज़फ्फरपूर में साम्प्रदायिक हिंसा, स्थिती नियंत्रण में…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > मुज़फ्फरपूर में साम्प्रदायिक हिंसा, स्थिती नियंत्रण में…
India

मुज़फ्फरपूर में साम्प्रदायिक हिंसा, स्थिती नियंत्रण में…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published January 19, 2015 7 Views
Share
4 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines Correspondent

मुज़फ्फरपूर शहर से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर ज़िला के सरैया थाना में अज़ीज़पूर कोठी गांव में एक नौजवान की लाश मिलने के बाद भीड़ ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया.

दरअसल, यह मामला मुसलमान लड़की और हिंदू लड़के के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. बताया जाता है कि भारतेंदु साहनी नाम का लड़का 9 जनवरी से गायब था. इस लड़के के गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 जनवरी को स्थानीय सरैया थाना में दर्ज करवाया गया था. भारतेन्दू एल.एस. कॉलेज में स्नातक पार्ट वन का छात्र था. इस एफआईआर में वसी अहमद का बेटा सदाक़त अली उर्फ विक्की को नामज़द किया गया था. विक्की लड़की का भाई है.

इसी बीच रविवार को स्थानीय लोगों ने भारतेन्दू की लाश अज़ीज़पूर गांव में एक गेंहू के खेत में दबा हुआ देखा. इसकी खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. और खबर फैलते ही कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे साम्प्रदायिक रंग दे दिया. देखते ही देखते पूरे गांव को आग के हवाले कर दिया गया. स्थानीय पुलिस भी इनके सामने बेबस नज़र आई. दंगाई का नंगा नाच चलता रहा. भीड़ ने दर्जनों मोटरसाईकिल, एक मारूती व ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया. इस दौरान हिंसक झड़प व आगजनी में तीन लोगों की मौत हो गयी. कई गंभीर रूप से घायल हो गये.

कुछ देर बाद डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए. दंगाईयों ने इन्हें भी रास्ते में रोकने की कोशिश की. आग बुझाने वाली गाड़ी को भी भीड़ रोके रखा. जब तक पूरा गांव खाक हो चुका था.

इस मामले में 14 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पड़ोसी ज़िलों से भी सुरक्षा कर्मियों को बुला लिया गया है. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी गाँव में कैम्प कर रहे हैं.

बिहार सरकार की ओर से गृह सचिव सुधीर कुमार और एडीजी पुलिस मुख्यालय गुप्तेश्वर पांडेय के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर दी गई है. साथ ही मुख्यमंत्री ने घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों  को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है. साथ ही सरकारी खर्च पर सभी घायलों का इलाज और जले सभी घरों का पुनर्निर्माण कराने की भी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएं. प्रशासन विधिसम्मत कार्रवाई करेगा. क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने जिले के सभी मंत्रियों रमई राम, डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों से मुंबई से ही फोन पर बात की और पूरे मामले की जानकारी ली. साथ ही उन्हें घटनास्थल का दौरा कर अमन-चैन स्थापित करवाने में सहयोग करने का भी निर्देश दिया.

इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री जीतन राम माझी अपने दिल्ली और मुंबई दौरे को बीच में ही छोडकर पटना लौट चुके हैं. ऐसी संभावना है कि वह घटनास्थल के दौरे में जा सकते हैं. हालांकि अभी आधिकारिक रुप से इसकी जानकारी नहीं दी गयी है.

TAGGED:Muzaffarpur Communal Tension
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?