BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: अपनी आमदनी नहीं, लोंगो की जिंदगियों की सोचे सरकार
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी > अपनी आमदनी नहीं, लोंगो की जिंदगियों की सोचे सरकार
बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

अपनी आमदनी नहीं, लोंगो की जिंदगियों की सोचे सरकार

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published January 24, 2015 7 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Sankrityayan Rahul for BeyondHeadlines

और एक बार फिर ‘कच्ची’ ने अपना क़हर ढाया है. वही ‘कच्ची’ जो थानों के शह पर बनती है. वही ‘कच्ची’ जो आबकारी के सरकारी विज्ञापनों में निषेध है. फिर पुलिसिया तंत्र सक्रिय हुआ और सरकारी मातम मनाने का दौर शुरू… चंद अफसरों पर गाज गिरेगी और कुछ दिनों बाद फिर वही ढाक के तीन पात…

उत्तर प्रदेश के मलीहाबाद और उन्नाव में कच्ची शराब पीने से 35 से अधिक लोगों के परिवारों का आंगन सूना हो गया और फिलवक्त में 150 से ज्यादा लोग अस्पतालों में जिंदगी मौत के बीच जूझ रहें हैं. ये हादसा कोई पहली बार नहीं हुआ जो सरकार और प्रशासन इतना चौंका हुआ नज़र आ रहा है.

सवाल ये है कि लोगों की जिंदगी ‘ब्लैक एण्ड व्हाइट’ कर देनी वाली शराब के रंगीन सरकारी विज्ञापन में बार-बार ये क्यों लिखा जाता है कि पाउच वाली मत पीजिये. आखिर क्यों नहीं हर तरह के शराब पर पाबंदी लगा दी जाती. आप शराब के दाम बढ़ा कर ये कहते हो कि इसका उपयोग कम होने लगेगा लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है या कभी होगा?

जिसको पीना होगा वो 100 रूपये में भी पियेगा और 1000 रूपये में भी. अभी कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में नशाखोरी की खिलाफत की थी और लोगों से अपील की थी कि इसके नशाखोरी खत्म करें लेकिन उनका भी ध्यान केवल उसी नशाखोरी पर था जो अवैध रूप से भारत में आता है.

उन्होंने भले ही अपने मन की बात कहकर लोगों का दिल जीत लिया हो, लेकिन ये केवल अवैध रूप से होने वाली नशाखोरी तक ही सीमित रहा. आखिर ऐसा क्यों हैं कि लाखों जिंदगियो की कीमत आबकारी की आय से कम मानी जाती है. पिछले साल यूपी के ही आज़मगढ़ में कच्ची ने क़हर ढाया  था और लोगों काल के गाल में समा गये थे.

सरकारें लोगों से केवल अपील करती हैं, लेकिन उस पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने से क्यों कतराती हैं? गांधी के देश में जहां अहिंसा और सत्य का पाठ पढ़ाया जाता हो, वहां कमाई के नाम पर शराब का बोल बाला गांधी के सारे उपदेशों और तथाकथित उनकी राह पर चलने वाले लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है, वो कोई भी हो.

अगर कच्ची शराब के उपलब्ध होने की बात करें तो ये प्रायः गांव  के आस-पास के ईंट के भट्ठों और शहरों के किनारे बसे गावों, टाउन में आसानी से उपलब्ध हो जायेंगे. जिनकी कीमत हद से हद 10 से 20 रूपये तक होती है. ये कच्ची शराब के भट्ठें यूपी में थानों की शह पर चलते हैं. इससे पुलिस को मोटी कमाई का ज़रिया मिलता है और गरीबों को सस्ती दारू.

मलिहाबाद और उन्नाव के हादसे के बाद प्रशासन एक बार फिर सक्रिय हुआ है और कच्ची के भट्ठों को तलाशा जा रहा है. काश कि ये काम इन मौतों से पहले किया गया होता तो इतने आंगन सूने न होते. बेहतर हो कि सरकार केवल कच्ची दारू पर नहीं हर तरह के मादक पदार्थों की बिक्री बंद कराये और अपनी आमदनी से पहले लोंगो की जिंदगियां सोचे.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

फ़र्ज़ी आतंकवाद के आरोपों और लंबे समय तक जेल में रहने से कई जानें गईं, दो “निर्दोष आतंकवादियों” का बयान

August 27, 2025
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

क्या आज एएमयू अपने संस्थापक के नज़रिए से विपरीत दिशा में खड़ा है?

November 5, 2024
LeadWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

इसराइल की सेना आधुनिक काल का फ़िरौन है: एर्दोआन

May 8, 2024
ExclusiveWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

तुर्किये भूकंप: मैंने ऐसा मंज़र ज़िन्दगी में कभी नहीं देखा…

June 7, 2025
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?