BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: पढ़िए! पुलिस आपको ऐसे बना सकती है ‘देशद्रोही’
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > पढ़िए! पुलिस आपको ऐसे बना सकती है ‘देशद्रोही’
India

पढ़िए! पुलिस आपको ऐसे बना सकती है ‘देशद्रोही’

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published February 2, 2015 7 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पांच सौ रुपये घूस नहीं दिया तो बता दिया ‘देशद्रोही’

Sanjay Parihar

मोतिहारी : ये कहानी बिहार के पूर्वी चंपारण पुलिस की है. जहां एक दारोगा ने मनमानी रिश्वत न मिलने पर एक छात्र के पासपोर्ट आवेदन की सत्यापन रिपोर्ट में उसे ‘देशद्रोही’ करार दे दिया. छात्र का नाम है कुमार मिथिलेश और उक्त कारनामा करने वाले दारोगा हैं छतौनी थाने के अवर निरीक्षक रविरंजन कुमार रवि…

मिथिलेश छतौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौनी बाजार के सीतायन कुंज निवासी सह अधिवक्ता रामकुमार गुप्ता का पुत्र है. वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है और विदेश जाकर उच्च शिक्षा की चाहत रखता है. इसके लिए उसने पासपोर्ट बनाने को आवेदन दिया. इसी के तहत पुलिस सत्यापन रिपोर्ट में दारोगा रविरंजन ने ‘देशद्रोही’ के साथ उसके बारे में फौजदारी के मुक़दमे में सजायाफ्ता, कोर्ट द्वारा विदेश जाने पर पाबंदी, गिरफ्तारी वारंट आदि लिख डाला.

छात्र के पिता का कहना है कि रिपोर्ट में उनके पुत्र के बारे में लिखी गईं बातें पूरी तरह गलत, बेबुनियाद व मनगढ़ंत हैं. दरअसल, पासपोर्ट सत्यापन अधिकारी रवि ने उनसे सत्यापन प्रतिवेदन के लिए मोटी राशि मांगी थी, जिसे वे पूरा नहीं कर सके. फिर भी उनके बेटे को बरगलाकर उसने पांच सौ रुपये खर्च के नाम पर ले लिए. कहा कि गलत सत्यापन प्रतिवेदन पासपोर्ट कार्यालय पटना भेजकर उक्त पुलिस अधिकारी ने उनके बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. अब इसका विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं.

उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप कर सुधार करने और संबंधित दरोगा पर कार्रवाई करने की मांग की है.

उल्लेखनीय है कि पासपोर्ट सत्यापन में गड़बड़ी का यह मामला कोई नया नहीं है. दिसंबर महीने में ही रक्सौल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर छात्रा पल्लवी पुष्पम को पासपोर्ट सत्यापन के क्रम में वहां के पुलिस अधिकारी बेचू राम ने अपराधी बता दिया था. अपने बचाव में उन्होंने कहा था कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती है, जिस कारण गलती हो गई.

छतौनी थाना के अवर निरीक्षक रविरंजन नें बताया की यह मानवीय भूल है. मैंने जानबूझकर ऐसी गलती नहीं की है. समझने में गड़बड़ी हो गई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है. रिश्वत लेने की बात गलत है.

वहीं मोतिहारी पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गौरीशंकर सिंह ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है. इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस मामले की जांच करवाई जा रही है.

(लेखक दैनिक जागरण से जुड़े हुए हैं.)

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?