BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: योग-विरोधी दुनिया को अस्वस्थ देखना चाहते हैं!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी > योग-विरोधी दुनिया को अस्वस्थ देखना चाहते हैं!
बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

योग-विरोधी दुनिया को अस्वस्थ देखना चाहते हैं!

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published June 21, 2015 6 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines पर प्रकाशित ‘योग द्वारा रोग निवारण का सच’ के जवाब में…

Ashutosh Kumar Singh

योग स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है. योग शरीर की व्याधियों से जुझने वाला सशक्त ‘एंटीबायोटिक’ है. ‘योग’ को अपनाना ठीक वैसा ही है, जैसे किसी मशीन को चलाते रहने के लिए ओवरवाइलिंग की ज़रूरत…

जब हम योग करने की बात करते हैं तो इसका मतलब ‘अष्टांग मार्ग’ से होता है. योग के पूर्ण लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आठ मार्ग बताएं गए हैं. यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व समाधि. लेकिन आजकल ज्यादातर लोग यम, नियम को छोड़कर सीधे आसन व प्रणायाम करते हैं, उसी तरह प्रत्याहार व धारणा का अभ्यास छोड़कर सीधे ध्यान का अभ्यास करते हैं.

सच्चाई यह है कि यम, नियम का पालन किए बगैर कुछ भी प्राप्त करना संभव नहीं है. यहां पर यह समझना ज़रूरी है कि यम क्या है? सत्य, अहिंसा, अस्तेय (चोरी न करना), ब्रह्चर्य एवं अपरिग्रह (संग्रह न करना) इन पांचों का मन, क्रम व वचन से पालन करना ही यम है.

शौच (मन की शुद्धि), संतोष, तप का पालन ‘नियम’ है. यदि हम अपने जीवन में यम व नियम का पालन निरंतर करें तो पूर्ण स्वस्थ रह सकते हैं. खान-पान, आचार-विचार व अपने व्यवहार का शुद्धिकरण ही प्रत्याहार है और जहां तक धारणा का सवाल है तो ध्यान से पहले धारणा होता.

ध्याता-ध्येय के पूर्व की स्थिति है धारणा. शरीर, मन व श्वास जब सम्यक अवस्था में आ जाएं, तभी ध्यान के लिए हम तैयार हो पाते हैं. बाकी के चार मार्ग आसन, प्राणायाम, ध्यान व समाधि के बारे में कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है.

इस तरह से देखा जाए तो योग एक तरह से संपूर्ण जीवन-पद्धति है. योग जीवन के अनुशान का नाम है. शरीर को अनुशासित बनाए रखने का प्राकृतिक उपचार है. योग को लेकर जिन लोगों के मन में भ्रांतियां हैं, पहले उन्हें योग के सही संदर्भों को जान लेना चाहिए.

योग से वे लोग डर रहे हैं जो हिन्दुस्तान सहित पूरे विश्व में बीमारियों की खेती कर रहे हैं. बीमारियों की नए-नए ‘संकर’ बीच पैदा कर रहे हैं! बीमारों की फसल काटना उनकी फितरत में हैं. जितने बीमार उतना ज्यादा फायदा!

यदि आप अपने स्वास्थ्य को संभाल लेंगे तो आपकी उत्पादन शक्ति बढ़ जायेगी और ऐसा ‘वो’ चाहते नहीं! उत्पादन शक्ति बढ़ने का मतलब है कि आपकी आर्थिकी भी मज़बूत होगी और फिर आप ‘उनकी’ गुलामी तो कर नहीं पायेंगे!

योग के विपक्ष में जितने भी तर्क दिए जा रहे हैं वो सब के सब भारत को ‘अस्वस्थ’ बनाए रखने की साजिश का हिस्सा है. भारत को स्वस्थ बनाना है तो बीमारियों से निज़ात पाना ही होगा! नहीं तो हमारा शरीर उनके लिए मेडिकल ट्रायल का एक मेढ़क बनकर ही रह जायेगा!

(लेखक स्वस्थ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व www.swasthbharat.in के संपादक हैं.)

TAGGED:‘International Yoga Day’Yoga
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

फ़र्ज़ी आतंकवाद के आरोपों और लंबे समय तक जेल में रहने से कई जानें गईं, दो “निर्दोष आतंकवादियों” का बयान

August 27, 2025
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

क्या आज एएमयू अपने संस्थापक के नज़रिए से विपरीत दिशा में खड़ा है?

November 5, 2024
LeadWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

इसराइल की सेना आधुनिक काल का फ़िरौन है: एर्दोआन

May 8, 2024
ExclusiveWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

तुर्किये भूकंप: मैंने ऐसा मंज़र ज़िन्दगी में कभी नहीं देखा…

June 7, 2025
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?