BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: महीनों से भुखमरी का शिकार है ‘अल क़ायदा आतंकी’ का परिवार
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Mango Man > महीनों से भुखमरी का शिकार है ‘अल क़ायदा आतंकी’ का परिवार
Mango Manबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

महीनों से भुखमरी का शिकार है ‘अल क़ायदा आतंकी’ का परिवार

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published December 18, 2015 12 Views
Share
3 Min Read
SHARE

By Ubaidur Rehman

छ: महीने से खाने को भी नहीं है जवाहरी के दाहिने हाथ आसिफ के घर में. जिसे बीस साल से गायब बताया गया वो सिर्फ एक साल सऊदी अरब में नौकरी कर के आया हैं और संभल में ही रह रहा था.

घर बेच कर अरब गया था और अब वहां से आने के बाद अपना घर बना रहा था जो पैसा न होने के कारण अधूरा पड़ा है! परिवार किराये के मकान में रह रहा है. पत्नी इण्टर पास है और आसिफ़ आठवी तक पढ़ा हुआ. परिवार वालों के मुताबिक़ आसिफ़ हर रविवार दिल्ली जाता था पुराने घरेलू सामान लेने जिसे सम्भल में बेच कर घर का खर्च चलता था. दो बच्चे हैं. उसका भाई घर में ही दर्जी की दुकान चलाता है.

आसिफ़ के पिता का नाम अताउर रहमान और भाई का मोहम्मद सादिक़ है. बीवी का नाम आफिया परवीन है.

आसिफ़ के भाई का कहना है कि अगर बुरे काम से रोकना और नमाज़ को कहना दहशतगर्दी है तो फिर हम सब मुस्लमान आतंकवादी हैं. वहीं पिता का आरोप है कि ये सब पुलिस की मक्कारी और खेल है. हमें अदालत से इंसाफ़ मिलेगा.

आज देश भर के अख़बारों ने लिखा था कि आसिफ़ बीस साल से गायब था. उसके परिवार वाले घर में ताला डाल कर फ़रार हैं. कोई पडोसी भी कुछ बताने को तैयार नहीं है! जब मैं उसके घर पहुंचा तो सब लोग घर पर ही थे और उन्होंने बड़े बेबाकी के साथ पूरी बात बताई.

अब मेरे ज़हन में सवाल ये उठ रहा है कि क्या देश का मीडिया भी सरकारी हो गया है? या सच लिखने या दिखाने का उसमें दम नहीं है? जिस आदमी को सुरक्षा एजेंसियों ने भारत में अलकायदा का हेड और जवाहरी का दाहिना हाथ बता दिया! मीडिया ने उसी को सच मान लिया और खूब बढ़-चढ़ के झूठ छाप दिया. सुरक्षा एजेंसियों का भी कोई आदमी उसके घर नहीं पहुंचा और न ही मीडिया ने इसकी ज़रूरत समझी! शर्म आनी चाहिए!

(लेखक एबीपी न्यूज़ के स्थानीय संवददाता हैं. ये पोस्ट उन्होंने अपने फेसबुक टाईमलाईन पर लिखा है.)

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

फ़र्ज़ी आतंकवाद के आरोपों और लंबे समय तक जेल में रहने से कई जानें गईं, दो “निर्दोष आतंकवादियों” का बयान

August 27, 2025
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

क्या आज एएमयू अपने संस्थापक के नज़रिए से विपरीत दिशा में खड़ा है?

November 5, 2024
LeadWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

इसराइल की सेना आधुनिक काल का फ़िरौन है: एर्दोआन

May 8, 2024
ExclusiveWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

तुर्किये भूकंप: मैंने ऐसा मंज़र ज़िन्दगी में कभी नहीं देखा…

June 7, 2025
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?