BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: ये राजनीति का ट्रैक है, यहां फॉउल नहीं गिने जाते!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Edit/Op-Ed > ये राजनीति का ट्रैक है, यहां फॉउल नहीं गिने जाते!
Edit/Op-Edबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

ये राजनीति का ट्रैक है, यहां फॉउल नहीं गिने जाते!

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published July 25, 2016 19 Views
Share
2 Min Read
SHARE

By Abhishek Upadhyay

हम सब वाक़ई बेहद इमोशनल किरदार हैं. एक झटके में हत्थे से उखड़ जाते हैं. दयाशंकर और मायावती… गाली गलौच… इनकी बेटी… उनकी बहन… ये सब क्या है?

दयाशंकर सिंह को मैं पिछले 9 सालों से जानता हूं. इतना ही वक्त हो गया मायावती की राजनीति से वाक़िफ़ हुए. साल 2007 में आईबीएन 7 चैनल में. यूपी का ब्यूरो संभालते हुए…. इन दोनों ही किरदारों से अच्छी तरह पाला पड़ चुका है.

दयाशंकर सिंह का जो भी आपराधिक रिकार्ड हो. वे इतने मूर्ख कतई नहीं हैं कि कैमरे के आगे गाली दें. वो भी किसी राष्ट्रीय नेता की सेक्स वर्कर से तुलना कर देना! ऐसा भी नहीं कि पहली बार कोई पद संभाला है, जो तजुर्बा न हो.

प्रदेश भाजपा में महामंत्री रह चुके हैं. भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री. फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जिम्मा संभाला है. शातिर दिमाग़ हैं. राजनाथ सिंह से खुलमखुल्ला भिड़कर भी. बीजेपी में आगे ही बढ़े. अचानक क्या हो गया उन्हें? और क्यों हो गया?

वहीं मायावती भी. सदन में बक-झक लेने. संसद के भीतर ही दयाशंकर सिंह की बहन-बेटी को खींच लेने. सारी भड़ास निकाल लेने. दयाशंकर सिंह को बीजेपी से निकाल दिए जाने. उनके खिलाफ़ तत्काल एफ़आईआर दर्ज हो जाने. इस सबके बावजूद भी. आखिर क्यूं यूपी के शहर-शहर… गांव-गांव… दंगल काटती नज़र आ रही हैं.

असली कहानी तो यहां शुरू होती है. ये है बड़ी सावधानी से लिखी गई स्क्रिप्ट. बीजेपी बनाम बीएसपी. नतीजा देखिए. नए चेहरों के साथ उठा कांग्रेस का गुबार. थम सा गया है. अब कोई चर्चा ही नहीं. सपा परेशान है. अपना विकास का राग किसको सुनाए. अब कौन सुन रहा है?

राजनीति की पटकथा एकदम साफ़ है. सौ मीटर की दौड़ में. दो धावक… सीटी बजने के पहले ही आगे निकल चुके हैं. ये राजनीति का ट्रैक है. यहां फॉउल नहीं गिने जाते.

TAGGED:BSP VS BJPEditor's Pick
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Edit/Op-EdI WitnessYoung Indian

The Istanbul’s Drums and Bettiah’s Silence: A Living Tradition, a Fading Voice

March 19, 2026
Edit/Op-EdIndiaWorld

The Ally We Deserted: How India Turned Its Back on Iran

March 5, 2026
Edit/Op-EdIndiaWorld

Biryani, Misinformation and the Cost of Hate on India’s Culinary Reputation

February 26, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?