BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: जब जामिया को बंद करने की चल रही थी तैयारी…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > History > जब जामिया को बंद करने की चल रही थी तैयारी…
Historyबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

जब जामिया को बंद करने की चल रही थी तैयारी…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published October 29, 2018 13 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अफ़रोज़ आलम साहिल, BeyondHeadlines

यह बात पूरी दुनिया जानती है कि जामिया का आरंभिक दौर संघर्षों से भरा पड़ा है. यहां तक कि जामिया को बंद करने की तैयारियां भी की जाने लगी थीं. तब ज़ाकिर हुसैन साहब ने यूरोप से पत्र लिखा और कहा —“मैं और मेरे चंद साथी जामिया की ख़िदमत के लिए अपनी ज़िन्दगी वक़्फ करने को तैयार हैं. हमारे आने तक जामिया को बंद न किया जाए.”

जामिया के आरंभिक संघर्षों की तस्वीर हमें ज़ाकिर साहब के इन शब्दों में साफ़ नज़र आती हैं —“उस दौर में सामान नहीं था. अरमान थे. दौलत नहीं थी, हिम्मत थी. सामने एक आदर्श था, एक लगन थी. जो बच्चा इस बेसरो-सामान बस्ती में आ जाता था, उसकी आंखों में हमें आज़ादी की चमक दिखाई देती थी. हमसे गुलामी ने जो कुछ छीन लिया था, वह सब हमें इन बच्चों में मिल जाता था. हर बच्चे में एक गांधी, अजमल खां, एक मुहम्मद अली, एक नेहरू, एक बिनोवा छुपा लगता था. फिर आज़ादी आई… बादल छंटे… सूरज निकला… फिर छंटते-छंटते वह बादल खून बरसा गए… देश बंटा… इसके गली-कूचों में खून बहा… घर-घर आंसू बहे… भाई भाई का दुश्मन हो गया… आज़ादी की खुशी दाग़-दाग़ हो गई… नया भारत बनाने के अरमान जो वर्षों से दिलों को गरमा रहे थे, कुछ ठण्डे से पड़ गए. इस हंगामे में जामिया पर भी मुश्किलें आईं, पर वह भी गुज़र गईं.”

वह वक़्त बड़ा सख्त था. अंधेरा घना था. नफ़रत की हवाएं तेज़ थीं, लेकिन जामिया और जामिया वालों ने मुहब्बत और खिदमत के चिराग़ को रौशन रखा. हुमायूं के मक़बरे का कैम्प हो या पुरानी दिल्ली की जलती और सुलगती बस्तियां, सरहद पार से आने वाले शरणार्थी कैम्प हों या मुसाफ़िरों से लदी हुई मौत की गाड़ियां, जामिया के मर्द, औरत और बच्चे हर जगह पहुचें, घायलों की मरहम पट्टी की. बीमारों की तीमारदारी का बोझ उठाया, ज़ख्मी दिलों को तसल्ली दी, बेघर और बेसहारा लोगों को सहारा दिया, खुद भूखे रह कर भूखों को खिलाया. यतीम बच्चों को सीने से लगाया. जामिया के सीने में आज भी यह जज़्बा दफ़न है.

TAGGED:Editor's PickJamiaJamia MilliaJamia Millia Islamia
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Edit/Op-EdIndiaYoung Indian

When Asking Questions Becomes a Crime: The Slow Death of Academic Freedom in India

December 26, 2025
Edit/Op-EdHistoryIndiaYoung Indian

Why Writing is Important in Times of Rising Oppression!

December 2, 2025
Edit/Op-EdIndiaYoung Indian

How Jamia Nurtured My Journey of Thought and Belonging

October 29, 2025
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?