BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: 8-9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद अब 9 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी > 8-9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद अब 9 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान
बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

8-9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद अब 9 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published January 4, 2019 9 Views
Share
2 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

पटना : आगामी 8-9 जनवरी, 2019 को ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद अब बिहार के 6 वाम दलों ने 9 जनवरी, 2019 को बिहार बंद का ऐलान किया है. ये बंद  अडानी-अंबानी व कारपोरेटपरस्त भारतीय जनता पार्टी एवं उनके नेतृत्व में चलने वाली सरकार के ख़िलाफ़ है.

पटना के जमाल रोड स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय में बिहार के छः वामदलों —भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) एस.यू.सी.आई.(सी), फारवर्ड ब्लाॅक और आर.एस.पी. की एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई, जिसमें बिहार बंद का फैसला लिया और साथ ही 8-9 जनवरी को ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सक्रिय समर्थन देने और कामयाब बनाने की रणनीति तैयार की गई.

इस बैठक में राजद, कांग्रेस, हम, रालोसपा, स.पा. आदि सभी जनवादी दलों से भी अपील की गई कि वे इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल और बिहार बंद को अपना सक्रिय समर्थन दें.

बता दें कि 8-9 जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर आईआईटी की परीक्षा आयोजित है. अखिल भारतीय स्तर पर ट्रेड यूनियनों ने सरकार से इस तिथि में परिवर्तन करने के लिए लिखा है. पर यदि परीक्षा की तिथि में सरकार परिवर्तन नहीं करती है तो वामदल के आन्दोलनकर्मी परीक्षार्थियों के समक्ष कोई परेशानी खड़ी नहीं करेंगे.   

इस बैठक में भाकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य एम. जब्बार आलम और विजय नारायण मिश्र, माकपा के राज्य सचिव अवधेष राय, राज्य सचिवमंडल सदस्य सर्वोदय शर्मा और गणेश शंकर सिंह, भाकपा (माले) के राज्य सचिव कुणाल, धीरेन्द्र झा और राजाराम तथा एस.यू.सी.आई. (सी) के मणिकांत पाठक एवं राज कुमार पाठ ने भाग लिया. इस बैठक की अध्यक्षता एस.यू.सी.आई. (सी) के मणिकांत पाठक कर रहे थे.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

फ़र्ज़ी आतंकवाद के आरोपों और लंबे समय तक जेल में रहने से कई जानें गईं, दो “निर्दोष आतंकवादियों” का बयान

August 27, 2025
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

क्या आज एएमयू अपने संस्थापक के नज़रिए से विपरीत दिशा में खड़ा है?

November 5, 2024
LeadWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

इसराइल की सेना आधुनिक काल का फ़िरौन है: एर्दोआन

May 8, 2024
ExclusiveWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

तुर्किये भूकंप: मैंने ऐसा मंज़र ज़िन्दगी में कभी नहीं देखा…

June 7, 2025
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?