BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: गोविंदा ने क़ादर ख़ान के बेटे सरफ़राज़ को बताया बच्चा, लेकिन यहां जानिए असल हक़ीक़त…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Entertainment > गोविंदा ने क़ादर ख़ान के बेटे सरफ़राज़ को बताया बच्चा, लेकिन यहां जानिए असल हक़ीक़त…
EntertainmentYoung Indianबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

गोविंदा ने क़ादर ख़ान के बेटे सरफ़राज़ को बताया बच्चा, लेकिन यहां जानिए असल हक़ीक़त…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published January 7, 2019 13 Views
Share
6 Min Read
SHARE

Utkarsh Gaharwar for BeyondHeadlines

‘दुःख जब हमारी कहानी सुनता है तो खुद दुःख को दुःख होता है.’ बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी फ़िल्म का यह डायलॉग कहीं न कहीं क़ादर ख़ान साहब की ज़िन्दगी में भी इसी तरह चोट करता रहा.

प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित यह मशहूर कलाकार 16-17 हफ़्तों के कड़े संघर्ष के बाद 31 दिसम्बर को हमें अलविदा कह गए. यूं तो उनकी मौत से दो दिन पहले अफ़वाह भी उड़ी और ऑल इंडिया रेडियो को मौत की ख़बर देने की इतनी जल्दी रही कि उन्होंने इसे ट्वीट भी कर दिया. वो तो भला हो क़ादर खान के बेटे सरफ़राज़ खान का, जिन्होंने इसकी पुष्टि की और इसे झूठी ख़बर बताया. लेकिन दो दिन बाद ही यह बात सच साबित हुई और क़रीब 300 फ़िल्मों में काम कर चुके एवं 250 फ़िल्मों में संवाद लिखने वाले महान अदाकार क़ादर खान हमें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चले गए.

70 के दशक में अपना करियर शुरू करने वाले क़ादर ने यूं तो कई फ़िल्मों में संवाद और अभिनय किया, पर उनकी अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ जोड़ी ज़्यादा चर्चित रही. अपने अंतिम दिनों में भी वो इन्हीं दोनों को याद करते रहे.

हमारे बॉलीवुड के कड़वे सच को क़ादर खान साहब ने जीते जी भी दिखाया और मरने के बाद भी दिखा गए. बॉलीवुड से कई साल पहले दूरी बना चुके क़ादर ख़ान इतने दिनों तक कहां थे, ये आम जनता को कभी पता न चला. 2017 में अपनी बीमारी के लिए कनाडा आए और यहीं बस गए और यहीं से इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा भी कह गए.

ग़ौर करने वाली बात ये है कि जब क़ादर खान अपने मुश्किल दौर से गुज़र रहे थे, तब कोई भी बॉलीवुड से उनकी ख़बर लेने तक को नहीं आया. यही इस फ़िल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई है. ऐसे कई उदाहरण हम पहले भी देख चुके हैं.

एक आरोप के मुताबिक़ गोविंदा, जिन्होंने क़ादर ख़ान को अपना ‘पिता तुल्य’ का दर्जा दिया, ने भी कभी हालचाल जानना ज़रुरी नहीं समझा. ये आरोप बॉलीवुड के किसी हस्ती ने नहीं, बल्कि खुद क़ादर ख़ान के बेटे सरफ़राज़ ख़ान ने लगाया है. उनका कहना है —“गोविंदा को जाकर कोई उनसे पूछे कि कब-कब उन्होंने हमारे वालिद का हाल जाना और उनकी मौत के बाद एक फ़ोन भी किया?” हालांकि इस आरोप पर गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है और इस पर कुछ बोलने के बजाए सरफ़राज़ के बारे में कहा कि वो अभी बच्चे हैं. मुझे ऐसा लगता है कि मुझे इस पर कमेंट नहीं करना चाहिए.

अब गोविंदा भले ही सरफ़राज़ खान को बच्चा मानें, लेकिन सरफ़राज़ की बातें काफ़ी हद तक बॉलीवुड की सच्चाई बताने के लिए काफ़ी हैं. सरफ़राज़ के मुताबिक़ —“इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री ऐसी ही हो गई है. इस इंडस्ट्री में कई सारे कैम्प बन गए हैं. लोग बंट गए हैं. कहा जाता है, जो चीज़ नज़र से बाहर हो जाती है, वो ज़ेहन से भी बाहर हो जाती है और ऐसी मानसिकता का कुछ किया भी नहीं जा सकता.”

हालांकि उन्होंने आगे भी अपने पिता को याद करते हुए बताया कि उनके वालिद ने हमेशा अमिताभ जी को याद किया और अंतिम सांस तक उनका नाम लेते रहे. बात यहीं नहीं रूकी. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार अमिताभ जी को “सर” न कहना  उनके वालिद को भारी पड़ा था.

खुद क़ादर खान साहब को भी किसी से उम्मीद नहीं थी क्योंकि उन्हें अपने सीनियर के साथ हुए बर्ताव याद थे. शक्ति कपूर का गुस्सा होना भी जायज़ था, पर यह एक अजीब व्यथा है कि आप जब तक स्वस्थ हो, सब पूछते हैं पर एक बार आप थोड़ा अस्वस्थ या नाम नहीं कमा पाते हो तो कोई भी आपको नहीं पूछता.

यही सब क़ादर खान साहब के साथ भी हुआ. उनके जाते ही जैसे सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया. जिन्होंने आज तक उनका हाल भी नहीं पूछा कि वो ज़िन्दा भी हैं कि गुज़र गए. उन सबको एक दिन में ही ‘पिता तुल्य’ और ‘अच्छे इंसान’ लग गए. काश ज़िन्दा होने पर उनका हाल जानने ये शोकाकुल लोग पहुंचते तो बेहतर होता और उन्हें ख़ुशी भी होती.

हद तो यह भी है कि उन्हें भारत वापस लाने के लिए भी कोई प्रयास नहीं हुआ और कनाडा में ही क़ादर खान सुपुर्द-ए-ख़ाक हो गए. ऐसे लोगों के लिए एक ही लाइन कहना होगा —“अब याद किया तो क्यों किया?”

(लेखक अमिटी स्कूल ऑफ़ कम्यूनिकेशन में जर्नलिज़्म के छात्र हैं.)

TAGGED:Editor's PickQadar Khan and GovindaQadar Khan with Govindaअमिटी स्कूल ऑफ़ कम्यूनिकेशन
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
Edit/Op-EdI WitnessYoung Indian

The Istanbul’s Drums and Bettiah’s Silence: A Living Tradition, a Fading Voice

March 19, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
IndiaLeadWorldYoung Indian

Indo–Pak Bonhomie Witnessed at Inauguration of Rukn Al Seraj Garments Store in Sharjah with Holy Bible Verses Recitation in Urdu by Pastor Numan

February 3, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?