BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: आख़िर कन्हैया ने उमर ख़ालिद को क्यों नहीं बुलाया बेगुसराय? ख़ुद उमर ख़ालिद से जानिए इसकी वजह
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > आख़िर कन्हैया ने उमर ख़ालिद को क्यों नहीं बुलाया बेगुसराय? ख़ुद उमर ख़ालिद से जानिए इसकी वजह
IndiaLeadYoung Indianबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

आख़िर कन्हैया ने उमर ख़ालिद को क्यों नहीं बुलाया बेगुसराय? ख़ुद उमर ख़ालिद से जानिए इसकी वजह

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published April 9, 2019 7 Views
Share
2 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines Correspondent

बेगुसराय : बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से आज सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाख़िल कर दिया है. इनके इस नामांकन में ख़ास तौर पर जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद और जेएनयू से ग़ायब हुए नजीब की मां फ़ातिमा नफ़ीस शामिल हुईं. ये दोनों नामांकन के लिए निकले रोड शो में कन्हैया के दाएं-बाएं खड़ी नज़र आईं. 

सोशल मीडिया में ये सवाल आज सुबह से ही घुम रहा है कि कन्हैया कुमार के नामांकन में उनके संघर्ष दिनों के साथी उमर ख़ालिद क्यों नहीं शामिल हुए. वहीं कुछ लोगों की ये भी शिकायत है कि कन्हैया ने उमर ख़ालिद को बुलाया था, लेकिन उमर ख़ालिद इसमें जान-बूझकर शामिल नहीं हुए. इतना ही नहीं, इसे लेकर तरह-तरह की बातें लगातार चल रही हैं. 

BeyondHeadlines ने इसी सवाल को लेकर खुद उमर ख़ालिद से बातचीत की. इस ख़ास बातचीत में उमर ख़ालिद ने बताया कि उन्हें इस प्रोग्राम के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला था. अगर बुलाया गया होता तो मैं ज़रूर जाता. 

नहीं बुलाए जाने की वजह पूछने पर उमर ख़ालिद कहते हैं कि, शायद उसके चुनावी समीकरण के हिसाब मैं फिट नहीं बैठता हूं.

हालांकि उमर ख़ालिद ने आज कन्हैया कुमार की सभा का फोटो शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा है —‘यह बदलाव की लहर है! विगत पांच वर्षों के भीतर हुए छात्र-युवा संघर्षों को लोकतांत्रिक ढांचे में ढालने की तैयारी का यह पहला चरण है. एक सार्थक एवम् समावेशी राजनीति ही भारतीय लोकतंत्र को सही दिशा देगी. #Kanhaiya4Begusarai’

बता दें कि इस सीट पर चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को चुनाव होना है. अभी तक जो समीकरण बना है, यहां त्रिकोणीय मुक़ाबला होता नज़र आ रहा है. कन्हैया कुमार के अलावा महागठबंधन से तनवीर हसन और बीजेपी के गिरिराज सिंह हैं.

TAGGED:Editor's PickKanhaiya KumarUmar Khalid
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?