BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: झारखंड मॉब लिंचिंग: शायर इमरान प्रतापगढ़ी नहीं दे रहे हैं 5 लाख, मीडिया में आई ख़बर है झूठी
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > झारखंड मॉब लिंचिंग: शायर इमरान प्रतापगढ़ी नहीं दे रहे हैं 5 लाख, मीडिया में आई ख़बर है झूठी
IndiaLatest NewsLeadYoung Indianबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

झारखंड मॉब लिंचिंग: शायर इमरान प्रतापगढ़ी नहीं दे रहे हैं 5 लाख, मीडिया में आई ख़बर है झूठी

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published June 28, 2019 12 Views
Share
2 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

नई दिल्ली : फेक न्यूज़ के इस दौर में कई बार झूठी ख़बरें सच्ची ख़बरों पर भारी पड़ती हैं. इसी तरह की बात झारखंड मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज़ अंसारी की परिजनों के मदद के मामले में भी सामने आई है.

मशहूर नौजवान शायर इमरान प्रतापगढ़ी के नाम पर 5 लाख रूपये का ऐलान हुआ, जबकि ये ख़बर पूरी तरह से झूठी है और इसका खंडन खुद इमरान प्रतापगढ़ी कर रहे हैं. 

बता दें कि 26 जून को इमरान प्रतापगढ़ी रांची में थे और वहां राजभवन के क़रीब आयोजित महाधरना में हिस्सा ले रहे थे. अगले दिन यहां के स्थानीय अख़बारों में प्रमुखता से ये ख़बर प्रकाशित हुई कि ‘तबरेज़ की पत्नी को शायर इमरान प्रतापगढ़ी देंगे पांच लाख’. लेकिन BeyondHeadlines ने जब इस ख़बर की पड़ताल की तो ये ख़बर झूठी निकली.

दैनिक हिन्दुस्तान की प्रकाशित ख़बर

खुद इमरान प्रतापगढ़ी अपने ऑफ़िशियल फेसबुक पेज़ पर बता रहे हैं कि वो तबरेज़ की बेवा को आर्थिक मदद करवाने की कोशिश करेंगे. दिल्‍ली वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अमानतउल्लाह खान से उनकी इस संबंध में बात हुई है. उन्होंने वक़्फ़ बोर्ड की तरफ़ से मरहूम तबरेज़ की बेवा को जल्द ही पांच लाख का चेक और बोर्ड की तरफ़ से सरकारी नौकरी देने का वादा किया है.

वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अमानतउल्लाह खान ने BeyondHeadlines से बातचीत में बताया कि इस वक़्त वो जमशेदपुर में है और कुछ ही देर में वो तबरेज़ के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाक़ात करेंगे और उनकी पत्नी के हाथ में पांच लाख रूपये का चेक देंगे.

दरअसल मामला ये है कि झारखंड मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज़ की पत्नी शाइस्ता परवीन को दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अमानतउल्लाह खान ने दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड की तरफ़ से पांच लाख रूपये का आर्थिक मदद करने का ऐलान 26 जून को ही कर दिया था. साथ ही उन्होंने शाइस्ता परवीन को दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड में नौकरी की भी पेशकश की है. 

TAGGED:Amanatullah khanEditor's Pickimran pratapgarhijharkhand mob lynching
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?