BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: हां, मैं मज़दूर ज़रूर हूं, मजबूर क़तई नहीं!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Literature > हां, मैं मज़दूर ज़रूर हूं, मजबूर क़तई नहीं!
Literatureबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

हां, मैं मज़दूर ज़रूर हूं, मजबूर क़तई नहीं!

Rujuta Phadke
Rujuta Phadke Published May 14, 2020 12 Views
Share
2 Min Read
SHARE

अब मेरे पैरों तले

रास्ता चुभता नहीं है.

और ना ही तपती हुई ज़मीन

मेरे छिले हुए, छालों भरे पाओं को

तकलीफ़ देती है.

 

अब मेरे आंखों से

आंसू नहीं बहते.

और ना ही मेरे गले में

सूखेपन का कोई

एहसास होता है.

 

अब मेरे पेट में

भूख की आग नहीं जलती.

और ना ही मेरे जिस्म में

गर्म, जोशीला लहू सा

कुछ बहता है.

 

यक़ीन मानो,

मेरे बच्चों के चहरें पर भी

कभी ख़ुशी का आशियाना था.

ग़रीब हुए तो क्या हुआ,

हमने भी उन्हें प्यार ही से पाला था.

 

आज चहरे ख़ाली हैं उनके

आंखों में रोशनी कम ही है.

और पेट की और देख सकूं

इतनी मुझ में हिम्मत नहीं है.

 

पीठ पर अपना घर उठाए,

हाथों से पेट में एक और गांठ बांधे,

अपनी नज़र को नीचे झुकाए,

मैं चल रहा हूं.

 

डरता हूं, कि गर नज़र ग़लती से ऊपर उठ जाए

तो तुम्हारी नज़रों के तानों से

कहीं मेरे हौसले ना टूट जाए.

 

मेरी इस ज़िद्द को

मेरी कमज़ोरी ना समझना.

और समझ लो गर

तो बस इतना याद रखना,

जिन घरों पर नाज़ कर रहे हो इतना

उन्हें बनाया तो मैंने ही है!

 

ये तो वक़्त वक़्त की बात है

कि आज मैं धूप की छत सर पर लिए,

चल रहा हूं…

 

हां, मैं मज़दूर ज़रूर हूं,

मजबूर, क़तई नहीं!

TAGGED:poem on migrants
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLiteratureYoung Indian

Reviving Urdu: Pride, Action, and the Global Future of a Timeless Language

November 18, 2025
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

फ़र्ज़ी आतंकवाद के आरोपों और लंबे समय तक जेल में रहने से कई जानें गईं, दो “निर्दोष आतंकवादियों” का बयान

August 27, 2025
I WitnessIndiaLatest NewsLiteratureYoung Indian

Move Over Sonia, Cheese, Chocolates, Pizza — Here Comes Urdu Poet Daniel Speziale urf Raahi Italvi to Enthrall Hyderabad

November 18, 2024
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

क्या आज एएमयू अपने संस्थापक के नज़रिए से विपरीत दिशा में खड़ा है?

November 5, 2024
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?