BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: सम्मान पेंशन के लिए संघर्ष कर रहा एक आंदोलनकारी
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Lead > सम्मान पेंशन के लिए संघर्ष कर रहा एक आंदोलनकारी
LeadReal Heroes

सम्मान पेंशन के लिए संघर्ष कर रहा एक आंदोलनकारी

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published November 8, 2013 20 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Afroz Alam Sahil for BeyondHeadlines

बिहार सरकार ने साल 2009 में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आंदोलन के दौरान जेल में रहे लोगों के लिए सम्मान पेंशन योजना शुरू की, जिसके अंतर्गत जो आंदोलनकारी एक महीने से अधिक बिहार के किसी भी जेल में रहा है, उन आंदोलनकारियों को ढाई से पाँच हजार रुपए महीना तक की पेंशन दी जा रही है.

सरकार का यह फ़ैसला आंदोलनकारियों के एक लंबे संघर्ष के बाद आया था. पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया के रहने वाले ठाकुर प्रसाद त्यागी की भी इस संघर्ष में अहम भूमिका रही थी. बल्कि सच पूछे तो इस पूरे आंदोलन की शुरूआत ही ठाकुर प्रसाद त्यागी ने किया था. (त्यागी ‘बिहार प्रदेश-1974 जेपी आंदोलनकारी संयोजन समिति, पटना’ के राज्य संयोजक भी हैं.)

लेकिन सात महीने से ज़्यादा जेल में बिताने वाले ठाकुर प्रसाद त्यागी को यह पेंशन नहीं दी जा रही और अब उनका मामला हाईकोर्ट में है.

दरअसल, बिहार सरकार का गृह विभाग यह मानने को तैयार ही नहीं है कि ठाकुर प्रसाद त्यागी एक माह से ज़्यादा जेल में रहे. इस योजना के तहत पेंशन उन्हीं आंदोलनकारियों को दी जा रही है जिन्होंने कम से कम एक महीने जेल में बिताया है.

ठाकुर प्रसाद त्यागी द्वारा कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेज़ (जिनकी कॉपी Beyondheadlines के पास मौजूद है) साबित करते हैं कि वे सात माह से ज़्यादा जेल में रहे.  अदालत ने बिहार के गृह विभाग को दस्तावेज़ों की जाँच कर क़ानून संगत कार्रवाई के निर्देश दिए.

लेकिन गृह विभाग यह मानने को तैयार ही नहीं है कि ठाकुर प्रसाद त्यागी पेंशन पाने की अहर्ता रखते हैं. ठाकुर प्रसाद त्यागी ने सम्मान पेंशन पाने के लिए अब हाई कोर्ट में दोबारा याचिका दायर की है.

जेपी आंदोलन के दौरान सात माह से ज़्यादा दिन जेल में रहे ठाकुर प्रसाद त्यागी आज अपनी पेंशन पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन यह मामला सिर्फ़ पेंशन पाने भर का नहीं है.

ठाकुर प्रसाद त्यागी के मुताबिक बिहार सरकार के सम्मान पेंशन देने के आदेश के बाद जब उन्होंने आवेदन किया तो उनसे आवेदन स्वीकृति के लिए गृह विभाग में रिश्वत माँगी गई. रिश्वत बहुत बड़ी नहीं थी लेकिन आजीवन भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने वाले ठाकुर प्रसाद त्यागी के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली ज़रूर थी.

यह बिडंबना ही थी कि एक आंदोलनकारी को सम्मान पेंशन पाने के लिए रिश्वत देनी पड़ रही थी. उन्होंने रिश्वत नहीं दी और अपने हक़ के लिए लड़ाई लड़ने का फ़ैसला लिया.

ठाकुर प्रसाद त्यागी कहते हैं, ‘मैं पाँच हज़ार रुपये महीना की पेंशन के लिए कुछ हज़ार रुपये रिश्वत देने के बजाए लाख़ों रुपये क़ानूनी लड़ाई में खर्च करना ज़्यादा बेहतर समझता हूँ, क्योंकि इससे व्यवस्था में मौजूद भ्रष्टाचार कमज़ोर होता है.’

ठाकुर प्रसाद त्यागी के मुताबिक वे भागलपुर जेल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक ही बैरक में मीसा क़ानून के तहत बंद थे.

नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री हैं. कई अन्य जेपी आंदोलनकारी भी आज बड़े नेता हैं. लेकिन ठाकुर प्रसाद त्यागी जैसे लोग जो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करते रहे, आज पाँच हज़ार रुपए महीना की पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

पढ़िए : एक सच्चे आंदोलनकारी की दर्द भरी दास्तां

TAGGED:Thakur Prasad Tyagi
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Edit/Op-EdIndiaLead

India’s Minorities and the Budget: A Numbers Game or a Test of Political Will?

February 3, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?