BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: आपने शामली का वीडियो देखा, क्या किया?
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Edit/Op-Ed > आपने शामली का वीडियो देखा, क्या किया?
Edit/Op-Ed

आपने शामली का वीडियो देखा, क्या किया?

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published July 2, 2015 6 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Afroz Alam Sahil for BeyondHeadlines

शामली से एक वीडियो आया. एक मानसिक विक्षिप्त को कुछ धार्मिक विक्षिप्त सरेआम पीट रहे हैं. भीड़ तमाशा देख रही है. उन्माद के नारों के बीच  पिटने वाली की आह निकलती है और अनसुनी ख़ामोश हो जाती है.

हज़ारों लोग, लेकिन कोई इंसान नहीं जो धार्मिक विक्षिप्तों को रोक मानसिक विक्षिप्त का बचाव कर सके. वैसे भी, लोग जब भीड़ बनते हैं तो सबसे पहले इंसानियत का ही क़त्ल करते हैं.

सड़क पर जो हुआ वो चिंताजनक है. लेकिन सोशल मीडिया पर जो हुआ वो भयावह है. घटना के वीडियो को शेयर किया जाने लगा. लेकिन सिर्फ़ मुसलमानों के अकाउंटों पर ही. क्योंकि पिटने वाला मुसलमान था और मारने वाले हिंदू.

भारत में हिंदू-मुसलमानों के बीच की दीवार और ऊंची नज़र आई. फ़ासला और लंबा. पहले ना ये दीवार इतनी ऊँची थी और ना ये फ़ासला इतना लंबा. अब ऐसा क्यों है इसका जवाब इतना मुश्किल नहीं हैं.

धार्मिक हिेंसा अब राजनीतिक रणनीति है. सत्ता पाने का सरल रास्ता.  प्रशासनिक एजेंसियों का इकतरफ़ा रवैया भी कोई छुपी बात नहीं हैं.

लेकिन सवाल न्यायपालिका और मानवाधिकार संगठनों और आयोगों से किया ही जाना चाहिए.

फ़िल्मों के दृश्यों तक का स्वतः संज्ञान लेने वाली न्यायपालिका क्यों ख़ामोश रही. इस वीडियो का संज्ञान ले जाँच के आदेश क्यों नहीं दिए गए?

और मानवाधिकार आयोग और संगठन. सोशल मीडिया के इस दौर में ऐसा नामुमकिन है कि हज़ारों लोगों द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो इन संगठनों और आयगों की नज़र से ना गुज़रा हो.

तो फिर वो भी ख़ामोश क्यों रहे.

क्या ऐसा मुसलमानों को दोयम दर्ज़े का नागरिक साबित करने की रणनीति के तहत तो नहीं किया जा रहा है?

और अंत में, मुसलिम संगठनों ने भी सिर्फ़ सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल करने के सिवा क्या किया?

क्यों नहीं वो स्वयं इसे न्यायपालिका और मानवाधिकार आयोग तक लेकर गए.

ये किसी एक ख़ास धार्मिक पहचान वाले मानसिक विक्षिप्त से मारपीट का मामला भर नहीं है.

ये एक पूरी क़ौम को डराने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है जिसके ख़िलाफ़ आवाज़ सोशल मीडिया से निकलकर अदालतों-आयोगों तक में उठनी ही चाहिए.

https://www.youtube.com/watch?v=1BFLD5U_7zU

https://www.youtube.com/watch?v=ovbk3ziKU8c

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Edit/Op-EdI WitnessYoung Indian

The Istanbul’s Drums and Bettiah’s Silence: A Living Tradition, a Fading Voice

March 19, 2026
Edit/Op-EdIndiaWorld

The Ally We Deserted: How India Turned Its Back on Iran

March 5, 2026
Edit/Op-EdIndiaWorld

Biryani, Misinformation and the Cost of Hate on India’s Culinary Reputation

February 26, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?