BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: बनारस में स्टार प्रचारकों की जंग…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > बनारस में स्टार प्रचारकों की जंग…
IndiaLead

बनारस में स्टार प्रचारकों की जंग…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published May 4, 2014 27 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Afroz Alam Sahil for BeyondHeadlines

नरेन्द्र मोदी और अरविन्द केजरीवाल के बनारस से चुनाव लड़ने के फैसले ने बनारस की सियासत को पहले ही चर्चा में ला दिया था. लेकिन अब जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, सभी पार्टियां अपने हैवीवेट्स चुनाव प्रचार में झोंक कर बनारस के इस लड़ाई को और भी दिलचस्प बनाने वाले हैं.

बीजेपी की ओर से नरेन्द्र मोदी खुद रैली करने के लिए काशी आ रहे हैं. वे 8 मई को काशी में रहेंगे और यहां के चुनावी गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे. अमित शाह पहले ही बनारस पहुंच चुके हैं और वो बूथ लेबल पर चुनावी मैनेजमेंट में जुटे हुए हैं. अरूण जेटली, रवि शंकर, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, लालकृष्ण आडवाणी, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, नितिन गडकरी, कल्याण सिंह, उमा भारती, हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी जैसे कई दिग्गज नेता भी जल्दी ही बनारस की ज़मीन पर चुनाव प्रचार करते दिखेंगे. चर्चा इस बात की भी है कि बीजेपी यहां मोदी की जीत के खातिर प्रचार के अंतिम दिन एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं को एक मंच पर उतारेगी.

कांग्रेस की ओर से सलमान खुर्शीद, ग़ुलाम नबी आज़ाद, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल वासनिक, आनन्द शर्मा और राज बब्बर जैसे जाने-पहचाने चेहरों के साथ ही कृपा शंकर सरीखे मैनेजरनुमा नेता चुनाव मैनेज करने के लिए उतारा जा चुका है. कांग्रेस के नेता कृपाशंकर सिंह के मुताबिक लालू प्रसाद यादव को भी कांग्रेस ने बनारस आने का न्योता भेजा है. लालू मोदी के खिलाफ प्रचार को तैयार हो गए हैं और वो जल्द ही बनारस आ सकते हैं. इतना ही नहीं, अरविन्द केजरीवाल की पोल खोलने के खातिर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली भी बनारस आ रहे हैं. इसके अलावा राहुल गांधी, सोनिया गांधी व राशिद अल्वी जैसे नेता यहां जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही नग़मा, अज़हरूद्दीन और कैफ रोड शो के माध्यम से कांग्रेस के अजय राय के लिए प्रचार करेंगे. चर्चा इस बात की भी है कि प्रियंका गांधी भी यहां अजय राय की जीत सुनिश्चित करने के लिए आ सकती हैं.

समाजवादी पार्टी आज़म खान, अखिलेश यादव और यूपी सरकार के कुछ वरिष्ठ काबिना मंत्रियों का इंतज़ार कर रही है. 6 मई को यहां अखिलेश यादव की एक जनसभा है, तो वहीं 10 मई को वो यहां अपने उम्मीदवार कैलाश चौरसिया के लिए रोड शो करेंगे.  इतना ही नहीं, 5 मई के बाद मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, राम गोपाल यादव, अहमद हसन, नरेश अग्रवाल, जया बच्चन, डिंपल यादव और अबू आसिम आज़मी जैसे कई नेता बनारस आने वाले हैं.

बहुजन समाज पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा बनारस आ रहे हैं. 9 मई को बहन मायावती भी एक बड़ी रैली की तैयारी में हैं. इनके अलावा डॉ. रामकुरील व नसीमुद्दीन भी अपना ढ़ेरा बनारस में डालने वाले हैं.

उधर अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और संजय सिंह समेत राज मोहन गांधी, आशुतोष जैसे नेता भी बनारस में प्रचार के लिए दाखिल हो चुके हैं. इसके अलावा अमेठी के चुनाव के बाद कुमार विश्वास भी बनारस में नज़र आएंगे. इतना ही नहीं, अर्चनापूरन सिंह, भगवत मान, रणवीर शौरी, अनुभव सिंहा, विशाल डडनान, गुल पनाग, जावेद जाफरी जैसे कई फिल्म और टीवी जगत के सितारे बनारस में नज़र आएंगे.

कुल मिलाकर बनारस का सियासी पारा लगातार उपर चढ़ता जा रहा है. फिलहाल किसी तरह की छांह की उम्मीद बेमानी दिखती है.

TAGGED:banaras election campaignstar war in banarasबनारस में स्टार प्रचारकों की जंग...
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdIndiaYoung Indian

AMU’s Turbulent 1990s: Crisis, Conscience, and Chaos

October 23, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Ambedkar’s Warning Still Matters: Can India Protect Its Constitutional Democracy?

October 23, 2026
IndiaLeadWorld

Islamic publishers adopt Istanbul roadmap for global cooperation

September 28, 2026
Edit/Op-EdExclusiveIndia

18 Years After Batla House ‘Encounter’, Azamgarh Still Lives With Fear, Silence and Waiting

September 20, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?