BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: केजरीवाल साहब! पर्दा हटाइए… सरकार बनाइए…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > केजरीवाल साहब! पर्दा हटाइए… सरकार बनाइए…
IndiaLead

केजरीवाल साहब! पर्दा हटाइए… सरकार बनाइए…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published June 2, 2014 8 Views
Share
2 Min Read
SHARE

Avdhesh Kumar for BeyondHeadlines

नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर एक बार फिर सरकार बनाने की फिराक में हैं. दोनों ही पार्टियों में डर है कि अगर दिल्ली में विधानसभा चुनाव होते हैं तो मोदी लहर के चलते जितनी सीटें आयी हैं, वह भी ना चली जाएं, इसलिए दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर दोनों ही पार्टियां पर्दे के पीछे गुपचूप बातचीत कर सरकार बनाने का प्रयास कर रही है.

वहीं कांग्रेस का कहना हैं कि अगर आप को सरकार बनानी है तो आप नेताओं को पर्दे से बाहर निकलकर खुलकर बात करनी पड़ेगी.

कांग्रेस के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद और दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली के संपर्क में हैं. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाश रही है.

वहीं कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद ने BeyondHeadlines से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता लगातार उनके संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता उनसे पर्दे के पिछे बात करने की लगातार कोशिश कर रहे है. अगर आप को दिल्ली में सरकार बनाने संबंधी बात करनी हैं तो पर्दे के पीछे नहीं बल्कि खुलकर बात करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि अगर आप नेता खुलकर बात करें तो हम सरकार बनाने का प्रयास करेंगे.

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद से दोनों दलों को डर है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में हारने के डर के साथ-साथ यह भी डर सता रहा है कि आने वाले वक्त में उनके विधायक भाजपा में शामिल ना हो जाएं.

दोनों ही पार्टियों का मानना है कि अक्टूबर-नवंबर में हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ साथ दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव कराए गए तो उनके लिए अपनी सीट बचाना काफी मुश्किल हो जाएगा.

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल पर सरकार बनाने के लिए भारी दबाव है.

TAGGED:kejriwal and congressकेजरीवाल साहब! पर्दा हटाइए… सरकार बनाइए…
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?