BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: दिल्ली को नहीं बनने देंगे गुजरात -आप
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > दिल्ली को नहीं बनने देंगे गुजरात -आप
IndiaLead

दिल्ली को नहीं बनने देंगे गुजरात -आप

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published July 19, 2014 13 Views
Share
4 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने पोस्टर पर उठे विवाद से खुद को अलग करते हुये कहा की पार्टी का पोस्टर से कोई लेना-देना नही है. वहीं दूसरी ओर पार्टी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली को गुजरात बनाने की कोशिश कर रही है.

जिस तरह मोदी सरकार में गुजरात में मनमाने तरीके से बेगुनाहों को जेल भेजा गयाऔर बेगुनाहों के एनकाउंटर किए गए, वैसे ही भाजपा सरकार दिल्ली में भी मनमाने तरीके से काम करना चाह रही हैऔर मानमाना रवैया अपनाते हुये बेगुनाहों को जेल भेज रही है. लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसा करने वालों के खिलाफ आन्दोलन करेगी और सड़को पर उतरने में देर नहीं लगाएगी.

विवादित पोस्टर मामले में आप के प्रवक्ता दिलीप पांडेय को गिरफ्तार किए जाने पर आप पार्टी ने इसका विरोध करते हुए इसे भाजपा की साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है. जिस तरह से गुजरात में मोदी सरकार ने मनमानी कर बेगुनाहों को जेल भेजा था और फर्जी एंकाउंटर किया था. इस तरह से दिल्ली में आप सरकार भाजपा की मनमानी नहीं होने देगी.

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पांडेय को भाजपा के इशारे पर गिरफ्तार किया गया है. दिलीप पांडे को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और बाद में फर्जी केस बनाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पोस्टर में भाजपा का खुलासा किया गया है कि भाजपा 20-20 करोड़ में कांग्रेस के तीन विधायकों को खरीदने में लगी है.

उन्होंने कहा कि यह पोस्टर ओखला के अमानतुल्लाह ने लगाए हैं और उसने यह बात स्वीकार भी की है.तो फिर अमानतुउल्ला को छोड़कर दिलीप पांडेय को क्यों गिरफ्तार किया गया है. साथ ही पार्टी ने खुद को पोस्टर विवाद से अलग कर लिया है और कहा है कि पार्टी का इससे कोई लेना देना नही है. हालांकि अमानतुउल्ला आम आदमी पार्टी से ही जुड़े हुए हैं.

वहीं आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से दिलीप पांडेय को पूछताछ के लिए बुलाकर गिरफ्तार किया गया है. उससे पता चलता है कि दिल्ली पुलिस भाजपा के दवाब में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भजापा दिल्ली को गुजरात बनाना चाहती है. लेकिन आप पार्टी ऐसा नहीं होने देगी.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से गुजरात में मोदी सरकार में बेगुनाहों को जेल में जेल में डाला गया.कुछ बेगुनाहों के एंकाउंटर कर दिए गए.ऐसा दिल्ली में नहीं होने देगे. अगर भाजपा बेगुनाहों को सताने का काम करेगी तो आप पार्टी सड़को पर उतरेगी और भाजपा को सबक सिखाएगी.

बता दे कि दिलीप पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है. दिलीप पांडे को जामिया नगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पांडे के अलावा आप के चार अन्‍य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है. पांडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए और 295 ए के तहत केस दर्ज किया है.

आप नेता आशुतोष ने कहा है कि पांडे पर पोस्‍टर लगाने के आरोप गलत है. पोस्‍टर विवाद का आप से कोई लेना देना नहीं है. पुलिस ने सरकार के कहने पर बदले की कार्रवाई के तहत ऐसा किया है.

TAGGED:delhi will not become gujarat
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdIndiaYoung Indian

After the Victory of the Cockroach Janata Party, a Message to Indian Muslim Gen Z

August 8, 2026
ExclusiveIndiaYoung Indian

From Classrooms to Suspicion: Why Bihar’s Muslim Children Face Fear on the Road to Education

July 13, 2026
ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?