BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक नागरिकों की बेदख़ली के ख़िलाफ़ जन हस्तक्षेप
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Events > दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक नागरिकों की बेदख़ली के ख़िलाफ़ जन हस्तक्षेप
Events

दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक नागरिकों की बेदख़ली के ख़िलाफ़ जन हस्तक्षेप

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published August 10, 2015 8 Views
Share
2 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

हरियाणा में बहुत सारे गाँवों में दलितों को सवर्ण जातियों ने हमला कर के गाँव से भगा दिया. मिर्चपूर और भगाना इस कड़ी के नए नाम भर हैं. इस तरह गाँव से हमला करके ज़बरदस्ती विस्थापित कर दिए गए दलित आज तक भी अपने गाँव वापस नहीं लौट सके हैं. उनकी घरेलू और खेती की ज़मीनों पर दबंग जातियों ने कब्ज़ा कर लिया.

अभी हाल ही में इसी तरह से अटाली गाँव के मुसलमानों को भी हमला करके, उन्हें उनके घरों से निकाल कर गाँव से भगा दिया गया है. हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि ये मुसलमान वापस जाने में डर रहे हैं. कैम्पों में ज़िन्दगी गुज़ारने को मजबूर हैं. भाजपा सरकार अपराधी दबंगों के साथ है.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी सरकार ने ठीक इसी तरह सलवा जुडूम चलाया था. वहाँ सरकार ने आदिवासियों के साढ़े छह सौ गाँव जला दिए थे और आदिवासियों को उनके गाँव से भगा दिया था.

अब सवाल है कि क्या भारत में अब ताकतवर समुदाय, कमज़ोर समुदाय को लूट पीट कर उसकी संपत्ति पर इसी तरह क़ब्ज़ा करते रहेंगे? क्या भारतीय समाज इन सबको ऐसे ही चुपचाप देखता रहेगा? क्या इसे हम लोकतंत्र मानते रहेंगे? अपने ही देश में नागरिक शरणार्थी बनकर रहने जीने को मजबूर किये जाते रहेंगे?

इसी सब सवालों को लेकर कुछ लोकतान्त्रिक मिजाज़ के साथी 14 तारीख शुक्रवार को चार बजे, गांधी पीस फाउन्डेशन –दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बैठ रहे हैं ताकि अपने लोकतान्त्रिक मिज़ाज वाले देश में संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे अगले क़दम की योजना बना सकें.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Para Site opened international group show Garden of Six Seasons

May 27, 2020
EventsIndiaYoung Indian

An epic celebration of Indian creativity at EEMAGINE 2019

July 23, 2019
EventsIndia

PVCHR कर रही है 2019 को बहुलतावादी लोकतंत्र के लिए समर्पित साल के रूप में मनाने की तैयारी

December 28, 2018
EventsIndia

EME NARI SHAKTI MOTORCYCLE EXPEDITION : Bhopal to Secunderabad from 29 November to 07 December 2018

December 7, 2018
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?