BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: महात्मा गांधी ने मौलाना मज़हरूल हक़ को कुछ इस तरह दी थी ऋद्धांजलि…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > History > महात्मा गांधी ने मौलाना मज़हरूल हक़ को कुछ इस तरह दी थी ऋद्धांजलि…
Historyबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

महात्मा गांधी ने मौलाना मज़हरूल हक़ को कुछ इस तरह दी थी ऋद्धांजलि…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published January 2, 2019 29 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines History Desk

‘स्वर्गीय मज़हरूल हक़ एक महान देशभक्त, अच्छे मुसलमान और दार्शनिक थे. स्वभाव से आराम-पसन्द होते हुए भी, जब असहयोग शुरू हुआ, उन्होंने उसे उसी तरह छोड़ दिया जैसे हम ग़ैर-ज़रूरी मैल को अपने शरीर से छुड़ा देते हैं. बाद में तो वे साधु जीवन के उतने ही शौक़ीन बन गए, जितने कि वे शाही जीवन के थे. हमारे आपसी मतभेदों से आजिज आकर वे सबसे अलग रहने लगे थे और चुपचाप उस तरह की सेवा करते रहते थे जिसे लोग देख न सकें और अच्छी स्थिति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते रहते थे. वह निडर होकर बोलते और निर्भिक होकर काम करते थे. पटना के समीप जो सदाक़त आश्रम है, वह उन्हीं के रचनात्मक पुरूषार्थ का फल है. यद्यपि वह अपनी इच्छानुसार उस आश्रम में बहुत समय तक नहीं रह सके, तथापि उनके आश्रम संबंधी विचारों की बदौलत बिहार विद्यापीठ को आश्रम के रूप में एक स्थायी भवन मिल सका. यही कारण है कि आज भी वह दोनों क़ौमों को एक बनाने का ज़रिया हो सकता है. ऐसे पुरूष का अभाव सदा खटकता रहता है. ख़ासकर देश के इतिहास की वर्तमान स्थिति में उनका अभाव और भी खटकेगा. मैं बेगम मज़हरूल हक़ और उनके कुटुम्बियों के प्रति अपनी हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करता हूं.’

महात्मा गांधी ने मज़हरूल हक़ के लिए ये बातें उनके देहांत पर संवेदना के रूप में 9 जनवरी 1930 को यंग इन्डिया में लिखी थीं.

वहीं पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अपनी आत्मकथा में लिखा है — ‘मज़हरूल हक़ के चले जाने से हिन्दू-मुस्लिम एकता और समझौते का एक बड़ा स्तंभ टूट गया. इस विषय में हम निराधार हो गए.’

बता दें कि आज से ठीक 89 साल पहले आज ही के दिन मौलाना मज़हरूल हक़ इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए. उन्हें बिहार के सारण ज़िला के सीवान में फ़रीदपुर गांव स्थित उनके पैतृक निवास ‘आशियाना’ के अहाते में दफ़न कर दिया गया.

Related Stories:

अगर मज़हरूल हक़ ने इस मोड़ पर गांधी का साथ न दिया होता तो शायद गांधी की तक़दीर कुछ अलग होती…

तबाह हो रही हैं मौलाना मज़हरूल हक़ की निशानियां

मौलाना मज़हरूल हक़ : आज ही के दिन उगा था ये सूरज

जिस मौलाना को आज कांग्रेस को याद करना चाहिए था, उन्हें भाजपा याद कर रही है…

TAGGED:Editor's PickGandhiGandhi and Maulana Mazharul HaqMaulana Mazharul HaqMaulana Mazharul Haque
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Edit/Op-EdHistoryIndiaYoung Indian

Why Writing is Important in Times of Rising Oppression!

December 2, 2025
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

फ़र्ज़ी आतंकवाद के आरोपों और लंबे समय तक जेल में रहने से कई जानें गईं, दो “निर्दोष आतंकवादियों” का बयान

August 27, 2025
HistoryIndiaWorld

When Al-Aqsa Was Set on Fire in 1969, How Did India React?

August 22, 2025
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?