BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: इस गांव में शराब पी तो सिर मूंडकर घुमाती हैं महिलाएं…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > इस गांव में शराब पी तो सिर मूंडकर घुमाती हैं महिलाएं…
India

इस गांव में शराब पी तो सिर मूंडकर घुमाती हैं महिलाएं…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published July 13, 2015 18 Views
Share
3 Min Read
SHARE

By Krishnakant Mishra

बेतिया (बिहार) : बिहार के दोमाठ गांव का बाला महतो राशन बेच कर शराब पी गया. जब उसकी पत्नी सावित्री को इस बात की जानकारी मिली तो वह पति के गले में गमछा लगा घर से बाहर लाई. सिर मुंडा और ग्रुप की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसे पूरा गांव घुमाया.

दरअसल, बिहार के चम्पारण की जिस धरती से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भगाने का संकल्प लिया था. उसी धरती की महिलाओं ने जिले को शराब मुक्त करने का बीड़ा उठाया है.

चम्पारण के बेतिया के सिठ्ठी व दोमाठ गांव से शुरू हुई यह मुहिम अब नरकटियागंज के दर्जनभर गांवों तक पहुंच गई है. मुहिम से जुड़ी महिलाएं इन गांवों में पूर्ण शराब बंदी करने का संकल्प लेकर शराबियों के सामने चुनौती बनकर खड़ी हुई है. हर रविवार को बैठक कर रणनीति तैयार करती है और गांव के डेवल्प्मेंट पर बातचीत भी.

शराब पीकर आने वाले से पांच सौ फाइन वसूला जाता है और फाइन के पैसे महिला संघ के खाते में जमा किया जाता है.

नेपाल बार्डर से सटे सिठ्ठी और दोमाठ पंचायत से क़रीब चार माह पहले महिलाओं ने मुहिम छेड़ी. कमान दोमाठ की मुखिया सुषमा देवी, सरपंच रामप्रभा देवी, जीविका की प्रेसिडेंट नंदा देवी, सचिव सुनैना देवी, संतोषी देवी, रेणु देवी, प्रेमा देवी, रंजू देवी आदि महिलाओं ने किया.

पुलिस भी करती है सहयोग

ग्रुप से जुड़ी महिलाएं अपने शराबी पति पर भी 100 प्रतिशत नियम लागू करती हैं. गवर्नमेंट भी इन महिलाओं की मुहिम में हर संभव हेल्प करता है. यह अभियान महायोगिनी, कैरी, बलबल, जमुनिया, बेलाह, घेघवलिया, विजयपुर व अन्य गांवों तक पहुंच चुका है.

हर रविवार को बनती है रणनीति

दोमाठ पंचायत के महावीरी अखाड़ा ग्राउंड में हर रविवार को महिलाओं की बैठक होती है. इस बैठक में शराब बंदी की मुहिम चलाए जाने वाले गांवों की महिलाएं भी शामिल होती हैं. बैठक में शराब बंदी और गांव के विकास पर विचार-विमर्श किया जाता है. साथ ही अन्य गांवों तक इसे ले जाने की रणनीति भी तैयार की जाती है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?