BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: जदयू में शामिल हुए अली अशरफ़ फ़ातमी, बशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में दिलाई सदस्यता
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > जदयू में शामिल हुए अली अशरफ़ फ़ातमी, बशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में दिलाई सदस्यता
IndiaLatest NewsLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

जदयू में शामिल हुए अली अशरफ़ फ़ातमी, बशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में दिलाई सदस्यता

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published July 28, 2019 13 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

पटना: पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री मोहम्मद अली अशरफ़ फ़ातमी ने आज राजद छोड़ ज़िला परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी, पूर्व प्रत्याशी राजद मो. मुमताज आलम, मो. अशरफ़ हुसैन अंसारी, मो. शमशाद रिज़वी, श्री रामनरेश यादव व श्री अमरेश कुमार अमर सहित सैकडों नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल (यू.) के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण किया.

पार्टी अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने इस मौक़े पर मो. फ़ातमी का जदयू परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि फ़ातमी साहब के जुड़ने से पार्टी संगठन को दरभंगा के साथ ही पूरे बिहार में मज़बूती मिलेगी.

उन्होंने कहा कि फ़ातमी साहब जिस दल से आए हैं उस दल के चंद लोगों, चंद नेताओं में शुमार थे, ऐसे में इनका उस दल को छोड़ जदयू की सदस्यता लेना बड़ा फ़ैसला है.

वहीं अली अशरफ़ फातमी ने कहा कि जनता दल (यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हो रहे न्याय के साथ विकास, ख़ासकर बिहार के अल्पसंख्यकों के लिए सरकार द्वारा जितने भी जनोपयोगी योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ एवं हो रहा है, इससे पहले किसी भी पार्टी की सरकार द्वारा नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि मैं दरभंगा, बिहार और देश के लिए कुछ करने का जज़्बा और लक्ष्य लेकर जदयू में शामिल हुआ हूं.

आगे उन्होंने कहा कि बिहार की अच्छी सड़कें, बिजली, शिक्षा-व्यवस्था, हर घर नल का जल जैसी अनगिनत योजनाएं हैं, जो नीतीश कुमार की सोच के कारण संभव हुई हैं. उन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों और अक़लियतों, चाहे वो किसी भी तरह के अक़लियत हों, के मुद्दे पर कभी कोई समझौता नहीं किया है.

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’’, पूर्व मंत्री मंगनीलाल मंडल, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य व अनिल कुमार, मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, निखिल मंडल, अंजुम आरा व अरविन्द निषाद, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप एवं दरभंगा जिलाध्यक्ष सुनील भारती उपस्थित थे.

TAGGED:ali ashraf fatmiBiharJDUNitish Kumar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdIndiaYoung Indian

AMU’s Turbulent 1990s: Crisis, Conscience, and Chaos

October 23, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Ambedkar’s Warning Still Matters: Can India Protect Its Constitutional Democracy?

October 23, 2026
IndiaLeadWorld

Islamic publishers adopt Istanbul roadmap for global cooperation

September 28, 2026
Edit/Op-EdExclusiveIndia

18 Years After Batla House ‘Encounter’, Azamgarh Still Lives With Fear, Silence and Waiting

September 20, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?