BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: यूपी सरकार को अदालत की फटकार, पूछा सीवर कार्य में मशीनों का प्रयोग क्यों नहीं?
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > यूपी सरकार को अदालत की फटकार, पूछा सीवर कार्य में मशीनों का प्रयोग क्यों नहीं?
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

यूपी सरकार को अदालत की फटकार, पूछा सीवर कार्य में मशीनों का प्रयोग क्यों नहीं?

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published March 8, 2019 14 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

वाराणसी: इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पी.के.एस. बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की खंडपीठ ने आज उत्तर प्रदेश सरकार को फ़टकार लगाते हुए आदेशित किया है कि सीवर में काम के दौरान मौत की परिस्थितियों पर हलफ़नामा प्रस्तुत करे और ये बताए कि मैन्युअल सकेंवेनजिंग एक्ट (The Prohibition of Employment as Manual Scavengers and their Rehabilitation Act) 2013 के प्रावधानों की तरह सीवर कार्य में मशीनों का प्रयोग क्यों नहीं किया गया और सफ़ाईकर्मी को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध क्यों नहीं कराए गए.

बता दें कि मानवाधिकार जन निगरानी समिति के डॉ. लेनिन और ह्यूमन राइट्स लीगल नेटवर्क की अनुराधा द्वारा 1 मार्च को वाराणसी में सीवर लाइन में हुए दो सफ़ाई-कर्मियों की दर्दनाक मौत पर दाख़िल जन हित याचिका पर अदालत का ये आदेश आया है. 

याचिका-कर्ता की तरफ़ से के.के. राय और चार्ली प्रकाश, सरकार की तरफ़ से ए.के. गोयल, एल एंड टी कम्पनी की तरफ़ से अनिल सिंह और जल निगम की तरफ़ से प्रांजल मेहरोत्रा अदालत में प्रस्तुत हुए थे. 

याचिकाकर्ता के अनुसार एक मार्च को नगर निगम के संविदा सफ़ाई कर्मचारी चंदन और राकेश को पांडेपुर इलाक़े में 20 फुट गहरे सीवर में उतारा गया, जहां ज़हरीली गैस से उनकी जान चली गई. नियमानुसार सीवर कार्य में लगे कर्मचारियों को सेफ्टी बेल्ट, ऑक्सिजन मास्क, दस्ताना, जैकेट, चमड़े के जूते दिए जाना अनिवार्य है, क्योंकि सीवर में कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, सल्फर डाइऑक्साइड  आदि जानलेवा गैस होती हैं.

याचिकाकर्ताओं ने आंकड़े देकर बताया कि पूरे देश के 11 राज्यों में पिछले एक साल में 97 सफ़ाईकर्मी सीवर में अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मौत यूपी में हुई है. 2016 में देश भर में कुल 172 और 2017 में 172 मौतें सीवर के अंदर ज़हरीली गैस से हो चुकी है.

याचिकाकर्ताओं ने यह भी बताया कि पिछले पांच साल से वरुणा क्षेत्र में सीवर लाइन का काम चल रहा है. सीवर का काम नगर निगम और जल निगम के अंतर्गत गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा संचालित है. जिसका ठेका विख्यात एल एंड टी कम्पनी को है, जो अपना काम स्थानीय ठेकेदारों से करवा रहे हैं, और जिनको इस काम का कोई अनुभव नहीं है और जो दुर्घटना के बाद बचाव न कर वहां से भाग खड़े हुए.

बता दें कि पिछले कुछ साल में वाराणसी में 6 से ज्यादा सफ़ाईकर्मी  सीवर काम के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं. इस मामले में अगली सुनवाई 3 मई को होगी.

TAGGED:Editor's Pickmanual scavengerPVCHRscavengerUP Govt and Court
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 3, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?